फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ई-पंचायत को हटाने को लेकर सरपंच एकजुट, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

ई-पंचायत को हटाने को लेकर सरपंच एकजुट, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

Tue, 03 Apr 2018 01:25 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
ई-पंचायत को हटाने को लेकर सरपंच एकजुट, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
ई-पंचायत प्रणाली हटाने को लेकर सरपंच एकजुट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। सरपंच एसोसिएशन अटेली की बैठक सोमवार को बीडीपीओ कार्यालय में एसोसिएशन के प्रधान कुलदीप यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ई-पंचायत प्रणाली को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सरपंचों ने कहा कि आज की हालातों में ई-पंचायत लागू करना पूरी तरह गलत है। अगर सरकार उनकी बात को नहीं मानी तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

कुलदीप यादव ने कहा कि सरकार को ई-पंचायत प्रणाली लागू नहीं करना चाहिए। अगर सरकार नहीं मानी तो सरपंच एसोसिएशन आंदोलन कर अपनी मांग मनवाने के लिए विवश करेंगे। सचिव एडवोकेट सुरेश यादव ने कहा कि पंचायत के काम तो पहले से ही आन लाइन है। तीन बार कामों की आडिट होती है। ऐसे में ऐसी क्या जरूरत आ पड़ी कि सरकार पंचायत को अति शीघ्र ई-पंचायत करने के लिए तुली हुई है। सरपंच एसोसिएशन सरकार के फैसले की निंदा करते हुए इसे समाप्त करने की मांग की है। इस मौके पर खरीवाड़ा के सरपंच बीर सिंह, कांटी के सरपंच देवी सिंह, पृथ्वीपुरा के सरपंच जसवंत, अटेली के सरपंच हरदूल ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed