{"_id":"59babe7f4f1c1b98688b4946","slug":"41505410687-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह 23 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह 23 से
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह 23 से
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। अग्रवाल युवा मंडल की ओर से अटेली कस्बे में महाराज अग्रसेन की जयंती समारोह के लिए गुरुवार को मंडल की अनाज मंडी में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान संजय अग्रवाल ने की। समारोह में 24 सितंबर को उद्योग मंत्री विपुल गोयल के मुख्य अतिथि के रूप में शरीक होने की जानकारी दी गई।
जयंती समारोह में समाज के विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाली प्रतिभाओं और विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। स्थानीय राधाकृष्ण मंदिर में पहले दिन 23 सितंबर को महिलाओं के मिलन समारोह में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में डांस, मेहंदी, म्यूजिकल चेयर आदि होंगे। इस दिन मुख्य अतिथि नगरपालिका की चेयरपर्सन रीना देवी पत्नी सुरेंद्र बंटी होंगी। 24 सितंबर को प्रख्यात सीए साधुराम अग्रवाल और समाज सेवी श्रीधर गुप्ता विशेष अतिथि होंगे। महाराजा अग्रसेन की भव्य झांकी निकाल कर उनके सिद्धांतों को जन-जन तक फैलाया जाएगा। इस मौके पर मंडल के उप प्रधान महेंद्र गोयल, राजेंद्र दुबलाना, अंकित सिंहल, संजय सिंहल, राहुल गुजरवासिया, जीतू सिंहल, पीतांबर, राहुल गर्ग, ललित, गौरव गर्ग आदि मौजूद रहे।