{"_id":"5995d2a04f1c1b11708b4680","slug":"41502991008-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण शिविर में दिव्यांगो को पढ़ाने के दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण शिविर में दिव्यांगो को पढ़ाने के दिए टिप्स
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के आईईडी माडल स्कूल अटेली में पांच दिवसीय पाठ्यचर्या अनुकूलन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ वीरवार को प्राचार्य सुरेश जसाईवाल ने किया। शिविर में मास्टर ट्रेनर ब्रिजेश यादव व अनीता यादव ने दिव्यांगों को पढ़ाने के टिप्स अध्यापकों को बताए।
शिविर में 16 राजकीय प्राथमिक स्कूलों से तथा 16 उच्च विद्यालयों से अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया। जसाईवाल ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य दिव्यांगों को सही शिक्षा देना है। इसके लिए स्पेशल अध्यापकों को बुलाया गया है जो शिक्षकों को पढ़ाने के टिप्स देंगे। पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में हर दिन विशेषज्ञ अध्यापकों को नए टिप्स देगा। इस मौके पर राज्य शिक्षक अवार्डी दीपक शर्मा, अनिल लांबा, राकेश कुमार, प्रवक्ता संग्राम सिंह, जांगड़ा सिहत अनेक शिक्षक मौजूद रहे।