फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   एक ही प्लेटफार्म पर किसानों को मिलेगी कृषि से संबंधित जानकारी

एक ही प्लेटफार्म पर किसानों को मिलेगी कृषि से संबंधित जानकारी

Sat, 05 Aug 2017 12:40 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
एक ही प्लेटफार्म पर किसानों को मिलेगी कृषि से संबंधित जानकारी
एक ही प्लेटफार्म पर किसानों को मिलेगी कृषि से संबंधित जानकारी
विज्ञापन

नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अब सक्षम किसान योजना के तहत पशुधन व खेतीबाड़ी से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं के साथ जोड़ने का काम करेगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विवेक यादव ने बताया कि सबसे पहले किसानों को एग्रो की वेबसाइट पर पंजीकृत किया जाएगा। यहां पंजीकृत होने के बाद किसानों को कृषि विभाग से कृषि योजना से जुड़ी जानकारी एसएमएस द्वारा संदेश प्राप्त होने लगेगा। इसके अलावा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के आनलाइन फार्म भरने से संबंधित कार्य भी एडीआर सेंटर में करवाए जाएंगे ।
यादव ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कृषि, बागवानी, पशुपालन व मृदा परीक्षण विभाग से जुड़ी सभी योजनाओं के बारे में एक ही प्लेटफार्म पर सारी जानकारियां देगा। किसानों को मिट्टी के सैंपल भरवाने में विभाग का सहयोग वालंटियर करेंगे और उन्हें सॉयल हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

20-20 किसानों का बैच होगा तैयार
विवेक यादव ने बताया कि फिलहाल जिले के 20 किसान, 20 पशुपालक व 20 बागवानी किसानों का एक बैच तैयार किया जाएगा।
इन सभी की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के एडीआर सेंटर में वर्कशॉप लगाई जाएगी। इसके बाद इन्हें प्रशिक्षण के लिए अन्य जिलों में भेजा जाएगा।
1175 दुधारू पशुओं का टीकाकरण
जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उन्नत पशुपालन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अब तक जिले के 20 गांवों को कवर किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत अब तक जिले के 1175 दुधारू पशुओं का टीकाकरण भी करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed