{"_id":"5952ae7e4f1c1b91278b4a6d","slug":"41498590846-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ मामले तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। युवती के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। अदालत ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
उपमंडल के गांव की युवती महेंद्रगढ़ विवेकानंद कैंपस में सीटेट की कोचिंग वाली छात्रा सोमवार दोपहर 3.25 पर अपनी स्कूटी पर वापस घर जा रही थी। गांव भगडाना बस स्टैंड के पास एक कार ने उसकी स्कूटी के आगे लगा दी। कार से तीन युवक नीचे उतरे जिनमें से एक स्कूटी पकड़ ली तथा दो उसको कार के अंदर डालने की जबरदस्त कोशिश करने लगे। इतनी देर में पीछे से आ रही कार को देखकर वो वहां से कार में बैठकर आगे निकल गए। थोड़ी आगे जाकर उन्होंने फिर कार आगे लगा दी और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे जब वह जोर से चिल्लाई तो वे वहां से फरार हो गए। जाते समय युवकों ने किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित युवती ने फोन कर अपने भाई और पापा को मौके पर बुलाया और उनके साथ घर पर गई। घर जाने के बाद उसने सारी घटना के बारे में अवगत करवाया। तीनों आरोपियों में से पीड़िता धौलिया निवासी बैरावास को जानती है जो आजकल खुडाना खेतों में रहता है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को धौलिया निवासी बैरावास, प्रीतम निवासी खुडाना तथा पंकज निवासी पाली को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
युवती के साथ छेड़छाड़ मामले में पुलिस तीनों आरोपियों कोे गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
गुणपाल, जांच अधिकारी