{"_id":"6245f06ba1811e41d30b5410","slug":"41-copycats-and-one-munnabhai-caught-on-the-first-day-itself-in-the-tenth-examination-narnol-news-rtk6426141146","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं की परीक्षा में पहले दिन ही पकड़े गए 41 नकलची और एक मुन्नाभाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं की परीक्षा में पहले दिन ही पकड़े गए 41 नकलची और एक मुन्नाभाई
विज्ञापन
परीक्षा देने के बाद केंद्र के बाहर पेपर के बारे में चर्चा करते विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : Narnol
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड दसवीं की परीक्षा के पहले दिन उड़नदस्तों ने 41 नकलची सहित एक मुन्नाभाई पकड़ा गया। बोर्ड के संयुक्त सचिव ने नांगल चौधरी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 27 तथा स्थानीय उड़नदस्तों ने 41 केस बनाए। वहीं पुलिस ने असली परीक्षार्थी तथा फर्जी परीक्षार्थियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के आसपास धारा 144 का उल्लंघन करने वाली फोटो स्टेट के चार दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के पास खड़े दोपहिया वाहनों के दस चालान किए हैं।
बता दें कि वीरवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड दसवीं कक्षा की परीक्षा शुरू हो गई है। जिले के 52 परीक्षा केंद्रों पर लगभग दस हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। विद्यार्थी निर्धारित समय पर 12 बजे अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे। लगभग 12:30 बजे परीक्षा शुरू कर दी गई थी। पहले दिन सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा थी। कुछ परीक्षा केंद्रों को छोड़कर शेष सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के संयुक्त सचिव ने नांगल चौधरी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने अलग-अलग केंद्रों पर 27 नकलचियों को पकड़ा। इसके अलावा जिले के अन्य केंद्रों से 14 नकलची पकड़े गए। दसवीं के पहले पेपर में ही जिले में 41 केस बनाए गए।
फर्जी परीक्षार्थी सहित दो को किया गिरफ्तार
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल नारनौल में सुपरवाइजर रोल स्लिप में लगी फोटो तथा परीक्षार्थी की फोटो का मिलान कर रहा था। इस दौरान सुभाष नगर निवासी मनीष की जगह उसका साथी पंकज परीक्षा दे रहा था। सुपरवाइजर ने पंकज से पूछताछ की तो उसने सारी बात बताई। इस पर केंद्र अधीक्षक महीपाल सिंह ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंकज को गिरफ्तार कर लिया और केंद्र के बाहर से उसके असली परीक्षार्थी मनीष को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों के नजदीक फोटो स्टेट की दुकान खोलने वाले 4 गिरफ्तार
जिला प्रशासन द्वारा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू की हुई है। जिसमें परीक्षा केंद्रों पर 200 मीटर की परिधि तक भीड़ एकत्रित होने पर पाबंदी और इस दायरे में कोई भी फोटो स्टेट की दुकान परीक्षा के दौरान नहीं खुलने के आदेश दिए गए थे। वीरवार को परीक्षा के दौरान फोटोस्टेट संचालक परीक्षा के दौरान 200 मीटर के क्षेत्र में अपनी फोटोस्टेट की दुकान खोले हुए पाए जाने पर थाना शहर नारनौल पुलिस द्वारा धारा 144 की उल्लंघन करने वाले चार फोटो स्टेट संचालकों को गिरफ्तार किया गया है। जिनको थाना शहर नारनौल पुलिस ने धारा 144 सीआरपीसी की उल्लंघन करने पर गिरफ्तार कर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के अनुसार कार्रवाई की गई है।
दस बाइकों का किया चालान
बुधवार को केंद्र के बाहर बहुत से युवा बाइकों को खड़ा कर इधर-उधर घूम रहे थे। पुलिस ने इस दौरान 10 बाइकों के चालान किए। शहरी थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लगी हुई है। 200 मीटर के दायरे में चार व्यक्ति एक साथ खड़े नहीं रह सकते। उन्होंने कहा कि नकल करवाने वाले किसी भी युवक को बख्शा नहीं जाएगा।
परीक्षा के लिए क्या बोले विद्यार्थी
आज पहली बार बोर्ड की परीक्षा दी है। पहले दिन बोर्ड की परीक्षा देकर काफी अच्छा महसूस कर रही हूं। कोई भी प्रश्न बाहर से नहीं था। बहुत अच्छा पेपर था किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। -सुरक्षा, छात्रा, श्री बालजी स्कूल भुंगारका।
आज परीक्षा का पहला दिन काफी अच्छा रहा। मैंने जो तैयारी की थी उसी के अनुकूल पेपर आया था। पहला पेपर काफी अच्छा गया है। अभी बहुत से पेपर बचे हैं। उम्मीद हैं कि वो भी अच्छे ही होंगे। स्वीटी, श्री बालाजी स्कूल भुंगारका।
मैंने पहली बार बोर्ड की परीक्षा दी है। पहले कभी बोर्ड की परीक्षा नहीं दी थी तो शुरुआत में घबराहट अवश्य थी लेकिन केंद्र पर सब कुछ नॉर्मल था और पेपर भी सिलेबस में से ही आया था। मेरा पहला दिन बहुत अच्छा रहा है।-मनीष, हरियाणा पब्लिक स्कूल, नारनौल।
बोर्ड की परीक्षा की शुरुआत में घबराहट थी लेकिन जब पेपर देखा तो सब कुछ ठीक हो गया। पेपर नॉर्मल था। पहले पेपर अच्छा जाने से काफी उत्साहित हूं। आगे और अच्छी तैयारी करूंगा। उम्मीद हैं कि शेष पेपर भी अच्छे ही जाएंगे। सचिन, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल।