फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   41 candidates in the fray from four assembly seats of the district, nine withdrew nomination

Mahendragarh-Narnaul News: जिले की चार विधानसभा सीट से 41 उम्मीदवार मैदान में, नौ ने लिया नामांकन वापस

Tue, 17 Sep 2024 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 17 Sep 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
41 candidates in the fray from four assembly seats of the district, nine withdrew nomination
फोटो नंबर-23भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव के साथ नामाकंन वापस लेने पहुची भाजपा महिला अध्यक्ष
नारनौल।
विज्ञापन


जिले में नामांकन के बाद अब नाराज उम्मीदवारों को कुछ जगहों पर पार्टी मनाने में कामयाब रही। इससे बागियों अपना नामांकन वापस ले लिया।
सोमवार को नारनौल विधानसभा क्षेत्र से पूर्व नगर परिषद चेयरपर्सन व भाजपा जिला महिला अध्यक्ष भारती सैनी, शिव कुमार महता और रूपेश ने नामांकन वापस लिया है। वहीं अटेली विधानसभा क्षेत्र से पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, हेमंत शर्मा और ओम प्रकाश ने नामांकन वापस लिया। नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र से सतीश और महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कविता व सोमेश ने नामांकन वापस लिया है। अब नारनौल विधानसभा क्षेत्र में 10, महेंद्रगढ़ में 14, अटेली में 10 और नांगल चौधरी में सात उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। ऐसे में अब जिले की चारों विधानसभा सीट से 41 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
बीते दो विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार जिले की चारों विधानसभा सीट पर उम्मीदवारों की संख्या कम है। कम प्रत्याशी होने की वजह से अब मुकाबला दो से तीन उम्मीदवारों के बीच रहेगा। नारनौल विधानसभा क्षेत्र की तो भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वाली भारती सैनी ने नामांकन वापस ले लिया। उन्हें मनाने के लिए कार्यवाहक सीएम नायब सैनी रविवार को नारनौल में आए थे। शिवकुमार महता ने भी नामांकन वापस ले लिया है। इन दोनों प्रत्याशियों के नामांकन वापस लेने से भाजपा उम्मीदवार ने थोड़ी राहत की सांस जरूर ली है। इसके अलावा पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने भी अटेली से भाजपा की टिकट नहीं मिलने पर नामांकन किया था, उन्होंने भी नामांकन वापस ले लिया है।
विज्ञापन



वर्ष 2024 में चारों विधानसभाओं में हुए नामांकन:
महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र

कुल नामांकन किए : 24

नामांकन रद्द हुए : 8

नामांकन वापस लिए : दो निर्दलीय

अब मैदान में बचे : 14






नारनौल विधानसभा क्षेत्र

कुल नामांकन किए : 18 ने

नामांकन रद्द हुए : 3

नामांकन वापस लिए : तीन

अब मैदान में बचे : 10






अटेली विधानसभा क्षेत्र

कुल नामांकन आए : 16

नामांकन रद्द हुए : 3

नाम वापस लिया : 3

अब मैदान में बचे : 10


नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र

कुल आवेदन किए : 12

आवेदन रद्द हुए : 4

नाम वापस लिया : 1

अब मैदान में बचे : 7









वर्ष 2019 में चारों विधानसभा सीट से उम्मीदवारों का ब्योरा :

विधानसभा उम्मीदवार

नारनौल 10
नांगल चौधरी 08
अटेली 16
महेंद्रगढ़ 16



वर्ष 2014 में चारों विधानसभा सीट से उम्मीदवारों का ब्योरा :

विधानसभा उम्मीदवार

नारनौल 15
नांगल चौधरी 14
अटेली 18
महेंद्रगढ़ 14

सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। योग्य पाए गए उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए हैं। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र से 41 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मोनिका गुप्ता, जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed