{"_id":"623cad949932df56e66346ed","slug":"40-thousand-rupees-withdrawn-from-the-account-in-the-name-of-putting-money-for-life-insurance-policy-narnol-news-rtk6419597198","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन बीमा पॉलिसी के पैसे डालने के नाम पर खाते से निकाले 40 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन बीमा पॉलिसी के पैसे डालने के नाम पर खाते से निकाले 40 हजार रुपये
विज्ञापन
ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ठगों ने दो लोगों के बैंक खातों से धोखाधड़ी कर हजारों रुपये निकाल लिए। पीड़ितों ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहला मामला -
नांगल चौधरी निवासी ललित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 मार्च की शाम को उसके मोबाइल नंबर पर अनजान व्यक्ति के मोबाइल नंबर से फोन कॉल आई। उक्त व्यक्ति ने उससे जान-पहचान निकालते हुए कहा कि वह जीवन बीमा कंपनी से बोल रहा है। उसके पिता बृजलाल की जीवन बीमा पॉलिसी के 20000 रुपये उसके बैंक खाता में भेज रहे हैं। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने उसके पेटीएम नंबर पर 2 रुपये भेजे। कुछ समय बाद 20-20 हजार रुपये दो बार करके उसके बैंक खाते से कट गए। इस प्रकार उस व्यक्ति ने उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए उसके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत नांगल चौधरी पुलिस थाने में दी है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दूसरा मामला
गांव सुराना निवासी योगेश यादव ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह होटल चलाता है। गत दिवस उसके पास एक अनजान व्यक्ति की फोन कॉल्स आई। व्यक्ति ने कहा कि वह आर्मी में है और उसे 15-20 दिन के लिए भोजन की जरूरत है। इस पर उसने खाना देने के लिए बोल दिया। इसके बाद उस व्यक्ति ने खाने के पैसे भेजने के लिए उससे बैंक खाता नंबर या फोन-पे नंबर मांगा। जिस पर उसने अपना फोन पे नंबर दे दिया। उक्त व्यक्ति ने उसके पास एक वाउचर भेजा। जिस पर क्लिक करते ही उसके खाते से 7365 रुपये कट गए। उसने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस में दी है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।