फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   40 thousand people have been waiting for Happy Card for a year

Mahendragarh-Narnaul News: 40 हजार लोग एक साल से कर रहे हैप्पी कार्ड का इंतजार

Sun, 07 Sep 2025 10:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
40 thousand people have been waiting for Happy Card for a year
फोटो नंबर- 10नारनौल डिपो के हैप्पी कार्ड कक्ष में चस्पा किया गया हैप्पी कार्ड नहीं आने का पर्च
नारनौल। नारनौल डिपो में एक साल पहले आवेदन करने वाले लोग अभी भी हैप्पी कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। 40 हजार लोगों ने हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन

हैप्पी कार्ड योजना मार्च 2024 में शुरू की गई थी। मार्च 2024 से 12 अगस्त 2024 तक करीब एक लाख लोगों ने हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किए थे। 12 अगस्त 2024 तक आवेदन करने वाले सभी लोगों के हैप्पी कार्ड 6 नवंबर 2024 तक नारनौल डिपो पहुंच गए थे। इसमें से करीब 98500 लोगों को हैप्पी कार्ड वितरित कर दिए गए और करीब 2500 कार्ड अभी नारनौल डिपो में रखे हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं 13 अगस्त 2024 से लेकर 31 अगस्त 2025 तक जिले भर में करीब 40 हजार लोगों ने हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किया था लेकिन करीब एक साल बीत जाने के बाद भी करीब 40 हजार लोगों के कार्ड बनकर नारनौल डिपो में नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन करने के बाद आवेदक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर संदेश आता है कि आपका हैप्पी कार्ड बन गया है और नारनौल डिपो से प्राप्त करें लेकिन जब आवेदक डिपो पहुंचते हैं तो उन्हें सूचना मिलती है कि हैप्पी कार्ड तो एक साल से आए ही नहीं है। प्रतिदिन करीब 15 से 20 लोग हैप्पी कार्ड की जानकारी के लिए नारनौल डिपो आते हैं।

हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन करने के बाद करीब 15 से 20 दिन में हैप्पी कार्ड बनकर नारनौल डिपो पहुंच जाते थे। इसके बाद उन्हें आवेदक के नजदीकी बस स्टैंड पर पहुंचाया जाता था और पंजीकृत मोबाइल पर संपर्क कर हैप्पी कार्ड आने के बारे में सूचना दी जाती थी लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद अब लोग हैप्पी कार्ड के लिए नारनौल डिपो के चक्कर काट रहे हैं। लोगों का कहना है कि चुनावी साल में योजना को बेहतर तरीके से चलाया गया, लेकिन चुनाव के बाद योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है।


वर्जन :
हैप्पी कार्ड योजना शुरू होने के बाद जिलेभर में करीब 1 लाख 40 हजार लोगों ने आवेदन किया था। करीब 1 लाख हैप्पी कार्ड नारनौल डिपो को मिल गए हैं। शेष हैप्पी कार्ड अभी नहीं आए हैं। हैप्पी कार्ड के लिए उच्च विभाग को अवगत कराया गया है। उम्मीद है जल्द ही हैप्पी कार्ड की नई खेप नारनौल डिपो पहुंचेगी।-सतीश कुमार, सीआई, नारनौल डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed