{"_id":"5f624c528ebc3edc19741493","slug":"4-tractor-trolleys-two-jcbs-two-compressors-caught-doing-illegal-mining-on-the-hill-narnol-news-rtk5739116105","type":"story","status":"publish","title_hn":"उष्मापुर की पहाड़ी पर अवैध खनन करते 4 ट्रैक्टर-ट्राली, दो जेसीबी, दो कंप्रेशर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उष्मापुर की पहाड़ी पर अवैध खनन करते 4 ट्रैक्टर-ट्राली, दो जेसीबी, दो कंप्रेशर पकड़े
विज्ञापन
खनन एवं भूगर्भ विभाग की टीम ने बुधवार की सुबह गांव उष्मापुर की पहाड़ियों पर छापा मारा। यहां भारी मात्रा में अवैध खनन किया जा रहा था। टीम के मौके पर पहुंचते ही अवैध खनन कर रहे लोग मौके से पैदल फरार हो गए। टीम ने मौके से 4 ट्रैक्टर, दो जेसीबी मशीन, दो कंप्रेशर बरामद किया। अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खनन एवं भूगर्भ विभाग की दक्षिण हरियाणा की स्पेशल टीम ने बुधवार को गांव उष्मापुर की पहाड़ी पर छापा मारा। सुबह करीब 6 बजे पुलिस की स्पेशल टीम पहाड़ी पर पहुंची।
यहां कंप्रेशर के जरिये पहाड़ी की खुदाई की जा रही थी। जेसीबी के जरिये पत्थरों को उठाया जा रहा था। ट्रैक्टर ट्रॉलियों के जरिये पत्थरों को अलग-अलग एरिया में पहुंचाया जा रहा था। पुलिस टीम ने मौके की वीडियोग्राफी की। सभी वाहनों के दस्तावेज मांगे। खनन संबंधी रिकार्ड मांगा। मौके पर मौजूद लोग ऐसे दस्तावेज, रिकार्ड पेश नहीं कर सके। जिसके बाद अवैध खनन में काम कर रहे वाहनों को कब्जे में ले लिया गया। सभी वाहनों को महेंद्रगढ़ थाने में लाया गया। महेंद्रगढ़ में अवैध खनन की शिकायतें लगातार मिलती रहती हैं।
विज्ञापन
ऐसे लगेेगा जुर्माना
वाहनों पर उनकी कीमत के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा। किस भी वाहन पर तीन लाख से कम का जुर्माना नहीं होगा। अगर वाहन की शोरूम कीमत 25 लाख रुपये है और वह पांच साल से पुराना है, तो उस पर अब चार लाख रुपये जुर्माना लगेगा। यदि वाहन दस साल पुराना है, तो उस पर तीन लाख का जुर्माना लगेगा। एनजीटी के नियमों के अनुसार इस क्षेत्र में 15 साल से पुराना वाहन चलाने की अनुमति नहीं है। इससे पुराना वाहन चलाने वाहन को तुरंत जब्त किया जाता है।
वर्जन
हमारी 25 लोगों की टीम थी। मुुखबिर की सूचना पर छह बजे उष्मापुुर की पहाड़ी पर छापा मारा। जहां हमने 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो जेसीबी, दो कंप्रेशर बरामद किए हैं। इन सभी के मालिकों पर केस दर्ज किया गया है। जुर्माना के बाद इन वाहनों को छोड़ा जाएगा।
प्रीतपाल, एसपी, स्पेशल टीम गुरुग्राम।