फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   4 accused caught gambling, Rs 45,310 recovered

Mahendragarh-Narnaul News: जुआ खेलते 4 आरोपी पकड़े, 45,310 रुपये बरामद

Sun, 10 Dec 2023 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
4 accused caught gambling, Rs 45,310 recovered
महेंद्रगढ़। थाना सदर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रविवार को गांव आकोदा से ताश के पत्तों के साथ जुआ खेलते 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे ताश के पत्ते व जुए में लगाई गई राशि बरामद की गई। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल की ओर से जिला पुलिस को जुआ खेलने, सट्टेबाजी करने वालों के खिलाफ सभी थाना, चौकी, सीआईए टीमों के इंचार्ज को कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हुए हैं। इसपर संज्ञान लेते हुए थाना सदर महेंद्रगढ़ की टीम ने गश्त करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर गांव आकोदा से ताश के पत्तों से जुआ खेलने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर महेंद्रगढ़ में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों के पास जुआ ताश के पत्ते व जुआ में प्रयोग की जाने वाले अलग–अलग नोट के रूप में 45310 रुपये सहित काबू करके आरोपियों को मौका से गिरफ्तार किया गया। थाना सदर महेंद्रगढ़ की टीम को सूचना मिली कि आकोदा निवासी भीम सिंह, जितेंद्र, मोनू, दिनेश व दो-तीन अन्य गांव आकोदा में बंद पड़े मकान के पास खाली प्लॉट के पास बैठकर ताश के पत्तों पर पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं। टीम ने बताए हुए स्थान पर छापा डालकर करके मौके से जुआ खेलते 4 लोगों को ताश के पत्तों और नकदी सहित पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed