फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   396 out of 399 cases were solved in Sakhi One Stop Center in one year

Mahendragarh-Narnaul News: सखी वन स्टॉप सेंटर में एक साल में सुलझाए गए 399 में 396 मामले

Sat, 19 Apr 2025 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 19 Apr 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
396 out of 399 cases were solved in Sakhi One Stop Center in one year
फोटो 1वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक वंदना यादव। - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। सरकार की ओर से चलाए जा रहे सखी वन स्टॉप सेंटर किसी भी प्रकार की हिंसा और उत्पीड़न से प्रभावित महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। नारनौल में लघु सचिवालय के पुराने भवन में भूतल पर कमरा नंबर 7 व 8 में चल रहे सखी वन स्टॉप सेंटर में पिछले 1 साल में 399 मामले आए, जिनमें से 396 मामले सुलझाए गए।

वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक वंदना यादव ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत आने वाले सखी वन स्टॉप सेंटर में किसी भी प्रकार से शोषित व पीड़ित महिला पहुंचकर सहायता ले सकती है। यह सेंटर 24 घंटे महिलाओं की सहायता के लिए तत्पर रहता है। सखी वन स्टॉप सेंटर में पिछले एक साल में कुल 399 मामले आए, जिनमें से 396 मामलों का समाधान केंद्र द्वारा किया जा चुका है और 3 मामले अभी लंबित है। उन्होंने बताया कि इस एक साल में सेंटर के पास घरेलू हिंसा के 153 केस, लापता के 84 केस, दहेज उत्पीड़न के 5, साइबर क्राइम के 6, रेप केस में एक और अन्य 150 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

इस एक साल की अवधि के दौरान सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा 94 महिलाओं को शेल्टर सुविधा भी प्रदान की गई। इस केंद्र पर संकट की घड़ी में महिलाएं एक बार में 5 दिन के लिए रह सकती है। इस तरह उन्हें तत्काल सहारा मिल जाता है। उन्होंने बताया कि सखी वन स्टॉप सेंटर विभिन्न प्रकार की हिंसा और उत्पीड़न से महिलाओं को राहत दिलाने में सक्रिय है। बाल विवाह, दहेज देना/लेना, झगड़े-झंझट, लड़कियों की शिक्षा से वंचित करना, महिला तस्करी, लैगिंग उत्पीड़न, साइबर अपराध या महिलाओं से संबंधित अन्य अपराध से पीड़ित महिलाएं यहां संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महिलाओं को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाती है। यहां पर निशुल्क कानूनी सहायता व परामर्श, चिकित्सकीय सुविधा और पुलिस सहायता उपलब्ध है। हमारी कोशिश है कि हर परेशान महिला को तुरंत और सही मदद मिले। महिलाएं डरे नहीं आगे आएं, हम हर समय उनके साथ हैं। अगर कोई महिला किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न का शिकार है, तो वह सीधे वन स्टॉप सेंटर से संपर्क कर सकती है या महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकती है। इसके अलावा 01282-250091 पर सीधा संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed