फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   38158 unemployed youth registered in the district, 7143 got work under Saksham scheme

जिले में पंजीकृत 38158 बेरोजगार युवा , 7143 को मिला सक्षम योजना के तहत काम

Sun, 20 Feb 2022 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
38158 unemployed youth registered in the district, 7143 got work under Saksham scheme
हंसराज। - फोटो : Narnol
एक सर्वे के अनुसार सबसे अधिक बेरोजगारी हरियाणा में है। सरकार इसे कम करने के लिए भर्तियां कर रही है। बेरोजगारी को कम करने के लिए हरियाणा के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र की नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण का कानून भी बनाया गया है। कानून के बनते ही सरकार ने पोर्टल पर बेरोजगार युवकों से आवेदन मांगे हैं। कुछ दिनों में ही कई हजारों ने रोजगार के लिए आवेदन किए हैं। जिले में 38158 बेरोजगार युवाओं ने पंजीकरण करवाया है। ऐसे युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार ने सक्षम युवा रोजगार योजना शुरू की है। इसके तहत रोजगार कार्यालय में पंजीकृत युवाओं को 100 दिन का रोजगार दिया जाता है। इतना ही नहीं भत्ता के रूप में मानदेय दिया जाता है। जिले में 7143 के करीब युवाओं को सक्षम योजना के तहत विभिन्न सरकारी कार्यालयों में लगाया गया है।
विज्ञापन

बेरोजगारी भत्ते के लिए ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार भत्ता दिया जाता है। इसके लिए बेरोजगार युवाओं को विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसमें अगर युवा सक्षम योजना के तहत किसी कार्यालय में कार्य चाहता है तो उसे विभाग के कार्यालय में आकर दस्तावेज जमा करवाने होंगे। उसके बाद सरकारी कार्यालयों में रिक्त पदों के हिसाब से उन्हें कार्य दिया जाता है।
विज्ञापन

जिले में 9 हजार से अधिक को मिल रहा बेरोजगारी भत्ता
जिले में 9055 युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है। विभाग द्वारा शैक्षणिक योग्यता के अनुसार बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है। जिले में 1057 परास्नातक, 4311 स्नातक और 3687 बाहरवीं पास युवा सरकार से बेरोजगारी भत्ता ले रहे हैं। जिनमें परास्नातक को 3000 हजार, स्नातक को 1500 और 12वीं पास को 900 रुपये प्रति माह सरकार की ओर से बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च-अप्रैल में वार्षिक परीक्षा के बाद पोर्टल पर युवा अधिक संख्या में पंजीकरण करवाते हैं। वैसे पंजीकरण पोर्टल हमेशा खुला रहता है। युवा सक्षम योजना के तहत भी पंजीकरण करवा रहे हैं। उनको समय-समय पर सौ दिन का काम दिया जाता है। हर महीने सौ के करीब युवा भत्ता लेने के लिए पंजीकरण करवा रहे हैं। -योगेश कुमार, जिला रोजगार अधिकारी, नारनौल।
क्या कहते हैं युवा
सरकार की अच्छी योजना
सरकार ने बेरोजगार युवकों के लिए एक अच्छी योजना चलाई है। जिससे काम के साथ-साथ पैसा भी मिलता है। इसलिए बेरोजगार युवाओं को सरकार की इस स्कीम का फायदा उठाना चाहिए। मैं सक्षम योजना से जुड़कर सौ दिन का काम कर रहा हूं। कमल सिंह।

सरकार बेरोजगारों से कर रही खिलवाड़
सरकार बेरोजगारों के साथ खिलवाड़ कर रही है। अगर उसे बेरोजगारों के प्रति हमदर्दी है तो महंगाई के हिसाब से कम से कम छह हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता दे या स्थायी रोजगार मुहैया करवाए। -हंसराज।

 कमल सिंह।

कमल सिंह। - फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed