{"_id":"6a15e4cb251284dadf0c233e","slug":"37-people-underwent-health-check-ups-at-the-camp-narnol-news-c-196-1-nnl1003-140401-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शिविर में 37 लोगों ने कराई स्वास्थ्य की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शिविर में 37 लोगों ने कराई स्वास्थ्य की जांच
Tue, 26 May 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 26 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-03शिविर में चिकित्सक से परामर्श लेते वरिष्ठ नागरिक। संवाद
नारनौल। आयुष विभाग की ओर से मंगलवार को किला रोड स्थित साध्वी बहन मिश्री देवी आश्रम में स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 37 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई।
वरिष्ठ नागरिक संगठन के प्रधान दुलीचंद शर्मा ने डॉक्टरों के साथ भगवान धन्वंतरि एवं साध्वी बहन मिश्री देवी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन शिविर का शुभारंभ किया। अध्यक्षता जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शशि बाला ने की।
होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. सोनिया चौधरी ने करीब 15 मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। आयुष विभाग के डॉ. भूपेंद्र कुमार और डॉ. विनय कुमार ने मरीजों का रक्तचाप और शुगर की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं औषधियां उपलब्ध कराईं।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने लोगों को गर्मी के मौसम में अधिक पानी पीने, जौ के सत्तू का सेवन करने तथा दोपहर 12 से 3 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी। डॉ. सुमन कुमारी ने जोड़ों के दर्द सहित अन्य समस्याओं से राहत के लिए नीडल थेरेपी के माध्यम से उपचार किया। मरीजों को दवाएं भी दी गईं।
डॉ. शशि बाला ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की धरोहर और प्रेरणास्रोत हैं। उनकी सेवा करना और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन देना विभाग के लिए गर्व की बात है।