फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   37 employees and officers of the electricity board found missing in the surprise inspection of the Vigilance Committee

विजिलेंस कमेटीके औचक निरीक्षण में गायब मिले बिजली बोर्ड के 37 कर्मचारी व अधिकारी

Mon, 21 Mar 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
37 employees and officers of the electricity board found missing in the surprise inspection of the Vigilance Committee
उपमंडल स्तरीय विजिलेंस कमेटी द्वारा सोमवार को बिजली बोर्ड कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान विभाग के कुल 37 कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले। ऐसे में उपभोक्ताओं को बिजली निगम द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का अंदाजा लगाया जा सकता है। जब सुबह करीब 9 बजे उपमंडल स्तरीय विजिलेंस कमेटी के चेयरमैन एवं एसडीएम दिनेश कुमार औचक निरीक्षण पर पहुंचे तो वहां एक साथ 37 स्थायी व अस्थायी कर्मचारियों के साथ-साथ अधिकारियों को ड्यूटी से नदारद पाया गया तो चेयरमैन ने उपस्थित कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही कतई बर्दास्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को शीघ्र की नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन

यहां ये अधिकारी व कर्मचारी मिले गायब
विजिलेंस टीम चेयरमैन दिनेश कुमार के नेतृत्व में बिजली बोर्ड कार्यालय पहुंची तथा औचक निरीक्षण शुरू किया। निरीक्षण के दौरान बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता कार्यालय से 15 कर्मचारी व अधिकारी, सिटी कार्यालय बिजली बोर्ड के 9 कर्मचारी व अधिकारी, अर्बन कार्यालय बिजली बोर्ड के चार कर्मचारी व अस्थायी रूप से ठेके पर लगे 9 कर्मचारी अपनी ड्यूटी से नदारद मिले। इसके अलावा जहां बिजली के बिल भरे जाते हैं वहां 9.30 बजे तक ताला लटका हुआ था तथा आमजन बिजली बिल जमा कराने के लिए कर्मचारियों के आने के इंतजार में बैठे थे।
विज्ञापन

नगरपालिका व जन स्वास्थ्य विभाग में भी किया औचक निरीक्षण
इसके अलावा उपमंडल स्तरीय विजिलेंस कमेटी के चेयरमैन एवं एसडीएम दिनेश ने राजकीय कालेज महेंद्रगढ़, मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नगर पालिका व जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालयों का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चेयरमैन ने हाजिरी रजिस्टरों की जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को तय समय पर कार्यालयों में पहुंचने तथा लोगों को सुविधाओं का लाभ शीघ्र देने तथा समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्रता से काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

औचक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से गायब मिले अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। स्पष्टीकरण के बाद विभागीय नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कार्यालयों में किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा की गई लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाएगा जो कर्मचारी व अधिकारी अपनी ड्यूटी पर समय से नहीं पहुंचते उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- दिनेश कुमार, उपमंडल स्तरीय विजिलेंस कमेटी चेयरमैन व एसडीएम, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed