{"_id":"672baf5ccfd66b41e40faf73","slug":"36-out-of-95-posts-of-lecturers-are-vacant-in-government-college-mahendragarh-narnol-news-c-203-1-sroh1012-113140-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में प्रवक्ताओं के 95 में से 36 पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में प्रवक्ताओं के 95 में से 36 पद खाली
विज्ञापन
विक्रम शर्मा
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में लंबे समय से प्रवक्ताओं का टोटा है। अधिकांश विषयों के प्रवक्ता नहीं है। कुछ विषयों की पढ़ाई सिर्फ एक्सटेंशन प्रोफेसर के भरोसे है। महाविद्यालय में भूगोल के प्रवक्ता के सात स्वीकृत पदों में से छह पद रिक्त हैं। महाविद्यालय में प्रवक्ताओं के 50 प्रतिशत पद रिक्त होने से तैनात प्रवक्ताओं पर भी अतिरिक्त भार है।
वहीं, तीन बार मेरिट सूची व चार बार ऑन द स्पॉट प्रवेश प्रक्रिया के बाद भी विभिन्न संकायों में 35 प्रतिशत सीटें रिक्त है। महाविद्यालय में यूजी कक्षा में 1280 सीट है, जिनमें 1990 विद्यार्थियों ने दाखिला लेकर पढ़ाई शुरू कर दी है। पीजी कक्षा में दो संकायों में 200 सीट पर 185 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से महाविद्यालय में प्रवक्ताओं की संख्या कम है।
महाविद्यालय में प्रवक्ताओं के 95 पद स्वीकृत हैं, लेकिन इनमें से महज 38 पर तैनाती है, जबकि 36 पद रिक्त हैं। विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से महाविद्यालय में 74 प्रवक्ताओं की इस समय आवश्यकता है, लेकिन इनमें से भी 36 पद रिक्त हैं। महाविद्यालय में स्वीकृत पदों पर महज 14 पदों ही नियमित प्रवक्ता कार्यरत हैं। ऐसे में एक्सटेंशन पर लगे प्रवक्ताओं के कंधों पर अतिरिक्त भार आ रहा है। यहां पर विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से प्रवक्ता होने चाहिए। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
- वर्जन:
राजकीय महाविद्यालय में प्रवक्ता के रिक्त पदों पर तैनाती की मांग को लेकर उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। रिक्त पदों पर तैनाती होने से विद्यार्थियों को अध्ययन में सुविधा होगी। साथ ही अन्य प्रवक्ताओं पर काम का बोझ भी कम होगा। उनका प्रयास है कि रिक्त पदों पर जल्द ही तैनाती कराई जाए।
-विजय कुमार यादव, कार्यकारी प्राचार्य महेंद्रगढ़
-- -- -- -- -- -- --
-विषयवार पदों की यह है स्थिति
विषय स्वीकृत पद जरुरत पद नियमित अतिथि एक्सटेंशन रिक्त पद
अंग्रेजी 14 11 02 00 03 06
हिंदी 05 08 02 00 02 04
संस्कृत 01 01 01 00 00 00
इक्नॉमिक्स 01 01 01 00 00 00
इतिहास 04 04 01 00 02 01
राजनीति विज्ञान 03 03 00 00 00 03
ज्योग्राॅफी 07 08 01 00 01 06
गणित 12 07 01 00 03 03
केमिस् 19 08 01 00 03 04
फिजिक्स 13 07 01 00 03 03
बॉटनी 04 02 01 00 01 00
ज्योलाॅजी 03 02 00 00 01 01
काॅमर्स 04 05 02 00 01 02
बीसीए 04 03 00 01 02 00
शारिरीक शिक्षा 01 03 00 00 00 03
पर्यावरण शिक्षा 00 01 00 00 01 00