{"_id":"67dc5ed671d22bac3306fbe1","slug":"350-beneficiaries-received-the-first-installment-of-pradhan-mantri-awas-yojana-narnol-news-c-196-1-nnl1004-122538-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 350 लाभार्थियों को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 350 लाभार्थियों को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त
Fri, 21 Mar 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता की प्रथम किस्त जारी कर दी।
उन्होंने कहा कि सरकार का दायित्व है कि वह हर गरीब परिवार को पक्का मकान उपलब्ध करवा और उसी दायित्व को पूरा करने के लिए केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार तेजी से कार्य कर रही है। अब जल्द ही जिन लोगों के पास अपना स्वयं का मकान नहीं था उनको मकान मिल जाएगा।
जिलास्तर पर उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने जिला महेंद्रगढ़ के प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ जिला में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 1222 लाभार्थी हैं। इनमें से वीरवार को 350 लाभार्थियों के खाते में प्रथम किस्त डाल दी गई है। उन्होंने बताया कि पहली किस्त में 45 हजार रुपये, दूसरी किस्त में 60 हजार रुपये तथा तीसरी किस्त में 33 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। इसके अलावा मनरेगा स्कीम के तहत लाभार्थी को 90 दिन की मजदूरी दी जाती है, जिससे उसे आर्थिक मदद के लिए 33660 रुपये की राशि मिलती है।
विज्ञापन
डीसी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत नए पात्रों की चयन प्रकिया आरंभ हो गई है। पात्र नागरिक इस योजना के लिए आवास प्लस एप पर स्वयं भी रजिस्ट्रेशन कर सकता है। इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ मनोज कुमार, डीडीपीओ हरिप्रकाश बंसल, बीडीपीओ रेणुलता के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।