फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   35 found corona infected, 15 discharged

35 कोरोना संक्रमित मिले, 15 को डिस्चार्ज किया

Sat, 15 Jan 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
35 found corona infected, 15 discharged
नागरिक अस्पताल में वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण करवाते लोग। - फोटो : Narnol
आमजन की लापरवाही से जिले में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। मगर बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन सख्ती नहीं दिखा रहा है। यहीं कारण है कि पिछले तीन-चार से प्रतिदिन 30 से अधिक कोरोना संक्रमित मामले आ रहे हैं। शुक्रवार को जिले जहां 52 कोरोना के मामले आए थे। वहीं शनिवार को 35 मामले आए। हालांकि इस बीच राहत भरी खबर यह भी है कि संक्रमित मरीज ठीक भी हो रहे है। शनिवार को भी 15 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। मगर संक्रमित मामलों के मुकाबले ठीक होने की दर काफी कम है। जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 21939 हो गई है। इनमें 21602 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं जबकि 182 मरीज अभी भी सक्रिय है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिला में शनिवार को 35 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। वहीं आज 15 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब तक कुल 21602 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 155 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार जिले में कोरोना के 182 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 15 जनवरी तक 243551 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 112784 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 488982 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1763 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन

शनिवार को आए कोरोना संक्रमित
शनिवार को जिले में 35 कोरोना संक्रमित आए। इनमें मोहल्ला खड़खड़ी नारनौल में 1, निहालावास में 1, हुडा सेक्टर नारनौल में 4, पटीकरा में 1, बापड़ोली में 1, मोडा वाला मंदिर नारनौल में 1, डोहर कला में 1, सैदअलीपुर में 1, खैरोली में 1, कनीना में 6, गुढ़ा में 1, पाथेड़ा में 1, देवीलाल कॉलोनी महेंद्रगढ़ में 1, मोहल्ला बुलान महेंद्रगढ़ में 1, मोहल्ला ईश्वर कॉलोनी नारनौल में 1, दया नगर नारनौल में 2, पुरानी मंडी नारनौल में 2, रेवेन्यू कॉलोनी नारनौल में 2, ओल्ड ऑफिसर कॉलोनी नारनौल में 1, नौताना में 1, सिहोर में 1, खेड़ा में 1, महेंद्रगढ़ में 1 व मोहल्ला माली टिब्बा नारनौल में 1 कोरोना संक्रमित आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed