फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   337342 consumers of the district will get cylinders on subsidy.

Mahendragarh-Narnaul News: जिले के 337342 उपभोक्ताओं को अनुदान पर मिलेगा सिलिंडर

Sat, 15 Feb 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 15 Feb 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
337342 consumers of the district will get cylinders on subsidy.
फोटो संख्या:70- डिपो होल्डरों की बैठक लेती खाद्य आपूर्ति विभाग की निरीक्षक बिरमा देवी--संवाद
महेंद्रगढ़। हर गृहणी योजना के तहत जिले के 337342 उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर सिलिंडर देने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग ने कमर कस ली है। विभाग की ओर से डिपो होल्डरो की बैठक लेकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

विभाग की तरफ से महेंद्रगढ़ में जिले में सब्सिडी के लिए सबसे ज्यादा पंजीकरण करवाने के लिए कहा गया गया। खाद्य आपूर्ति विभाग की निरीक्षक बीरमा देवी व उप निरीक्षक सतवीर ने बताया कि जिले में 167102 बीपीएल व 170240 एएवाई राशन कार्डधारक हैं। सरकार की ओर से बीपीएल परिवार को सिलिंडर पर सब्सिडी दी जा रही है। पात्र पंजीकरण करवाने के लिए सीएससी, गैस एजेंसी व लिंक के माध्यम से कर सकते हैं। इसके बाद इसकी एक कॉपी राशन डिपो पर डिपो होल्डर के पास जमा करवानी होगी। 28 फरवरी तक पंजीकरण करवाने का अंतिम दिन है।
विज्ञापन

लाभार्थियों को सिलेंडर सब्सिडी लाभ दिलवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। महेंद्रगढ़ जिले में स्पीड स्लो होने के कारण कम लाभार्थी इनमें कम रूचि ले रहे है। उनका मकसद विभाग की तरफ से सभी लाभार्थियों को इसका लाभ मिल सके। इसके लिए वाटसअप, विडियों, मिटिंग सहित अन्य जागरूकता माध्यम के तहत लाभार्थियों को मैसेज भेजकर जागरूक किया जा रहा है। डिपो होल्डर के माध्यम से भी जागरूक करवाया जा रहा है। जिन लाभार्थियों ने सब्सिडी के लिए पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करवाया है वे पंजीकरण करवाकर इसकी हार्ड कॉपी डिपो होल्डर के पास जमा करवा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
16102 बीपीलएल व 170240 एएवाई राशन कार्डधारक हैं
जिले में 337342 गैस उपभोक्ता हैं। इनमें 16102 बीपीलएल व 170240 एएवाई राशन कार्डधारक हैं। जिले के 51119 उपभोक्ता अनुदान पर सिलेंडर के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। महेंद्रगढ़ शहरी क्षेत्र में 1935, ग्रामीण 10852, कनीना में शहर में 54, ग्रामीण में 11021, नांगल चौधरी ग्रामीण में 4595, शहरी में 685, नारनौल शहर में 5113, ग्रामीण में 5046, निजामपुर में 2438, सतनाली 5126, सिहमा 4194 ने पंजीकरण करवाया है।

-------------------
वर्जन
लाभार्थियों को सिलिंडर सब्सिडी के लिए सीएससी सेंटर, गैस एजेंसी या लिंक के माध्यम से पंजीकरण करवाने के बाद डिपो होल्डर के पास हार्ड काॅपी जमा करवानी होगी। डिपो होल्डरों ने बताया कि विभाग की ओर से उन्हें पात्रों को जागरूक किया जा रहा है। जिन पात्रों ने पहले से पंजीकरण करवा रखा है उनकी हार्ड कॉपी जमा की जा रही है।- बीरमा देवी, निरीक्षक खाद्य आपूर्ति विभाग महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:70- डिपो होल्डरों की बैठक लेती खाद्य आपूर्ति विभाग की निरीक्षक बिरमा देवी--संवाद

फोटो संख्या:70- डिपो होल्डरों की बैठक लेती खाद्य आपूर्ति विभाग की निरीक्षक बिरमा देवी--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed