{"_id":"60859e4d8ebc3e2456615958","slug":"337-corona-active-case-narnol-news-rtk605985689","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में रिकॉर्ड तोड 337 नए कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में रिकॉर्ड तोड 337 नए कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
कोविड-19 पर सैंपल देते हुए।
- फोटो : Narnol
नारनौल। जिले में कोरोना वायरस रफ्तार से बढ़ता जा रहा है। शनिवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में थोड़ी राहत मिलने के बाद रविवार को रिकार्ड तोड़ 337 नए केस मिले। रविवार को अब तक सबसे अधिक मामले आए हैं। अभी 3142 लोगों की सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 7693 हो गई है। वहीं रविवार को 87 कोरोना संक्रमित मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 6969 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा जिले में 22 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। जिले में कोरोना के 702 केस अभी भी एक्टिव हैं।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 25 अप्रैल तक 1,61,420 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 94,064 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 1,91,525 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 3142 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
वहीं अटेली अस्पताल के दंत चिकित्सक व कोविड- 19 की रोकथाम के नोडल अधिकारी डॉ. मनीष स्वयं कोरोना संक्रमित हो गए। अटेली अस्पताल में शनिवार को वैक्सीनेशन व सैपलिंग हुई। इस दौरान 127 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं अटेली में कोविड-19 केस के संपर्क में आने वाले कुल 76 लोगों को सैंपल लिए गए।