फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   32,000 challan for black Scorpio, seized

Mahendragarh-Narnaul News: काली स्कॉर्पियो का 32 हजार का चालान, जब्त

Thu, 08 Jan 2026 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
32,000 challan for black Scorpio, seized
फोटो संख्या:71- महाविद्यालय के सामने वाहन से ब्लैक फिल्म उतारती दुर्गा श​क्ति टीम इंचार्ज मिनाक
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ में पुलिस ने नियमों की अवहेलना करने पर 45 वाहन चालकों के चालान करते हुए करीब एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। वहीं एक स्कॉर्पियो गाड़ी का 32 हजार रुपये का चालान करते हुए उसे इंपाउंड कर जब्त कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार काली स्कॉर्पियो गाड़ी कॉलेज के सामने आती हुई दिखाई दी जिसे संदेह के आधार पर रोका गया। जांच के दौरान गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं पाई गई और वाहन के जरूरी कागजात भी पूरे नहीं थे।
विज्ञापन

इसके अलावा गाड़ी पर ब्लैक फिल्म लगी हुई थी जो नियमों का उल्लंघन है। इन सभी कारणों से पुलिस ने गाड़ी को इंपाउंड कर दिया और वाहन मालिक पर 32 हजार रुपये का चालान किया। इसी अभियान के तहत महेंद्रगढ़ पुलिस ने विभिन्न जगहों पर जांच करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले 45 वाहनों के चालान काटे और करीब एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गा शक्ति टीम की इंचार्ज मीनाक्षी ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की आवारागर्दी, उधमबाजी या छात्राओं से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed