फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   32 people got PPP errors corrected on the first day

Mahendragarh-Narnaul News: पहले दिन 32 लोगों ने कराई पीपीपी की त्रुटियां दुरुस्त

Sun, 26 Nov 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 26 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
32 people got PPP errors corrected on the first day
महेंद्रगढ़। नगर पालिका कार्यालय में शनिवार को परिवार पहचान पत्र(पीपीपी) में जन्मतिथि ठीक करवाने को लेकर दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहले दिन करीब 32 लोगों ने परिवार पहचान पत्र में जन्मतिथि ठीक करवाई।
विज्ञापन

क्षेत्रीय नागरिक संसाधन सूचना प्रबंधक अनीता ने बताया की जिला प्रशासन के निर्देशानुसार बुजुर्ग लोगों को पैंशन, बस पास व सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजना का लाभ सीधा घर बैठे मिल सके, इसके लिए परिवार पहचान पत्र में जन्मतिथि सत्यापित करने के लिए दो दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप रविवार को अवकाश होने के समय भी लगाया जाएगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य बुजुर्ग लोग जिनकी आयु 60 वर्ष हो गई है,बुजुर्ग सम्मान भत्ता (पेंशन) घर बैठे बन सके। उन्होंने बताया कि जन्म तिथि सत्यापित करवाने के लिए जन्म प्रमाणपत्र, स्कूल प्रमाण पत्र, वोटर कार्ड वर्ष 2017 से पहले जारी हुआ सहित मूल दस्तावेजों के साथ शिविर में जन्मतिथि सत्यापित करवा सकते हैं। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी, क्रीड ऑपरेटर सूर्यकांत सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed