{"_id":"68aa09f6ae650d8a7c0fdb5d","slug":"32-lakh-rupees-were-cheated-in-the-name-of-getting-a-franchise-narnol-news-c-196-1-nnl1004-128695-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: फ्रैंचाइजी दिलाने के नाम पर 32 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: फ्रैंचाइजी दिलाने के नाम पर 32 लाख रुपये ठगे
Sun, 24 Aug 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दयाराम यादव के बेटे और पुत्रवधू को फ्रैंचाइजी दिलाने के नाम पर 32 लाख रुपये की ठगी हो गई।
मामला करीब एक साल पहले का बताया जा रहा है। अब रुपये वापस नहीं मिलने पर पुलिस में शिकायत दी गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने राजस्थान के पचेरी निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में भाजपा के पूर्व जिला प्रधान की पुत्रवधू वंदना ने बताया कि वह नांगल चौधरी में सरस्वती स्कूल की प्रिंसिपल हैं। उनके जानकार पचेरी निवासी अमित ने बताया था कि उसकी कोचिंग के फिजिक्स वाला से अच्छी जान पहचान है। यदि वह चाहें तो फिजिक्स वाला की फ्रैंचाइजी दिलवा सकते हैं।
कहा कि इसके लिए उन्होंने 32 लाख रुपये का एग्रीमेंट किया। एग्रीमेंट में भी कहा गया था कि यदि वह फ्रेंचाइजी नहीं दिलवाता है तो ब्याज के साथ रुपये लौटा देगा। अब तक फिजिक्स वाला की फ्रेंचाइजी नहीं मिली है। उन्होंने पता किया तो फिजिक्स वाला के साथ अमित की कोई जान पहचान नहीं है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज लिया है।