{"_id":"5c8e9932bdec221468051728","slug":"31552849202-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोलडनाथ मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोलडनाथ मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कनीना। बाबा मोलडनाथ की याद मेें वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर में मत्था टेक मन्नते मांगी। मिठाई के प्रसाद के साथ-साथ हवन में मदिरा अर्पित की। मेले में भंडारे का आयोजन किया गया। फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष एकादशी के अवसर पर रविवार को लगे बाबा मोलडनाथ मेले से पूर्व बीती रात्री जागरण किया गया। जिसमें राजू बावरा, रामधन गोस्वामी, धर्मेश कौशिक, अन्नु, पूजा शर्मा सहित अन्य कलाकारों ने धार्मिक भजनों की प्रस्तुती दी। बाबा मोलडनाथ आश्रम को आलौकिक श्रंगार कर सजाया गया। ताजा फल और रंग-बिरंगी लाइटों में पूरा मुख्य द्वार जगमग हो रहा था। मेला कमेटी की ओर से सुरक्षा के श्रेष्ठ प्रबंध किए गए थे। चेयरमैन सुमेर सिंह ने बताया कि मेले में आयोजित खेलों का भी आयोजन किया गया। जिसमें लंबी कबड्डी, कुश्ती, रस्साकशी के अलावा ऊंट और देशी घोड़ी दौड़ शामिल रही। घोड़ी दौड़ के 7 ग्रुप बनाए गए थे जिसके प्रत्येक ग्रुप में 7 घोड़ी शामिल थी। जिनके अंतिम और फाइनल ग्रुप में राजकुमार महिपालवास की घोड़ी प्रथम स्थान पर रही। जिसे 45 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। दूसरे स्थान पर दलीप दिनोद की घोड़ी रही जिसे 31 हजार तथा तीसरे स्थान पर बाबा मोलडनाथ क्लब कनीना की घोड़ी रही जिसे 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। घोड़ी दौड़ के 7 ग्रुपों में क्रमश: दलीप दिनोद, राजकुमार भोपालवास, अनिल हालुवास, रामौतार कोहारड़, श्यामलाल मानहेरू, ओमपाल सूई की घोड़ी प्रथम स्थान पर रही। घोड़ी चाल में बीरबल गरडाना की घोड़ी प्रथम और सुरेंद्र बोंद की घोड़ी द्वितीय स्थान पर रही। जिन्हें क्रमश: 15 हजार और 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। ऊंट दौड़ में 4 ग्रुप बनाए गए थे प्रत्येक ग्रुप में 4 ऊंट शामिल किए गए। जिसके अंतिम दौर में अमर सिंह कारोली का ऊंट प्रथम, अमर सिंह कारोली का ऊंट द्वितीय तथा अकाली सलामपुर का ऊंट तीसरे स्थान पर रहा। जिन्हें क्रमश: 45, 31 और 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। ऊंटों की ग्रुप दौड़ में मुंद्रजा ऊंट प्रथम स्थान पर रहे। मेले में नरेंद्र सिंह, अजय कुमार, संजय कुमार, सुरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, बबलू यादव, मुकेश शर्मा, दिनेश कुमार, मोहन सिंह शामिल रहे।