फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   शिलान्यास के दो माह बाद भी छलक नाले का निर्माण कार्य नहीं हो पाया शुरू

शिलान्यास के दो माह बाद भी छलक नाले का निर्माण कार्य नहीं हो पाया शुरू

Sun, 10 Mar 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
शिलान्यास के दो माह बाद भी छलक नाले का निर्माण कार्य नहीं हो पाया शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। सीएम के शिलान्यास के करीब दो माह बाद भी छलक नाले के सुंदरीकरण का काम शुरू नहीं हो सका है। इसके लिए नप ने दो बार टेंडर जारी किया, लेकिन एक ही एजेंसी ने आवेदन किया। इससे कार्य का ठेका नहीं दिया जा सका। इससे नाले के निर्माण कार्य अटका हुआ है। 28 करोड़ रुपये से नाले का सौंदर्यीकरण किया जाना है। कोरियावास गांव में पिछले साल 23 दिसंबर को सीएम ने शहर के छलक नाले के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया था। इसके बाद नप ने निर्माण को जल्द सिरे चढ़ाने की बात कहीं थी। इसके लिए नप ने दो बार टेंडर लगाया। लेकिन, इस कार्य के लिए एजेंसियां सामने नहीं आ रही है। दोनों ही बार एक-एक एजेंसी ने आवेदन किया। इससे एजेंसी को कार्य नहीं दिया जा सका। नियम के अनुसार कम से कम दो एजेंसी होना जरूरी है। ऐसे में छलक नाले का निर्माण कार्य लटका हुआ है। इससे शहर के लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है।
नप के अधिकारियों का कहना है कि नाले के तकनीकी कार्य को लेकर अधिक ठेकेदार सामने नहीं आ रहे हैं। ऐसे में विभाग से सलाह मांगी गई है। ताकि लोकसभा चुनाव के घोषणा से पहले इस कार्य को शुरू कराया जा सके। साल 2015 ने सीएम ने इसके निर्माण की घोषणा की थी। करीब चार साल बाद भी नाले का निर्माण कार्य को शुरू नहीं हो सका है। योजना के अनुसार नाले का बेहतर तरीके से सुंदरीकरण किया जाना। इससे आम लोगों को नाले के दुर्गंध से राहत मिले। इसलिए बीच-बीच में इसे पूरा कवर कर दिया जाएगा। शहर के बीच होने के कारण लाइट, बेंच के अलावा अन्य इंतजाम कराने की योजना है।
विज्ञापन

बता दें कि नारनौल शहर के मध्य से छलक नदी गुजरती है। प्राचीनकाल में नदी की चौड़ाई एवं लंबाई काफी अधिक थी लेकिन बारिश कम होने के साथ-साथ सिकुड़ती चली गई। वर्तमान में अतिक्रमण की चपेट में है और नदी अब गंदे नाले का रूप ले चुकी है। परिषद की अनदेखी के कारण सफाई का अभाव है। पूरे नाले में गंदगी है और कई जगहों पर पानी रुका रहता है। जिसकी दुर्गंध से आसपास के लोगों को परेेशानी होती है। यह कहीं 140 फुट चौड़ा है तो कहीं 90 फुट या फिर 20 फुट है। योजना के अनुसार नाले को कंकरीट से कवर किया जाएगा। साथ ही पौधे और वॉकिंग ट्रैक बनाया जाएगा। परिषद की कुलताजपुर रोड से रेवाड़ी रोड तक नाले के सौंदर्यीकरण करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed