फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नारनौल शहर में भारी वाहनों की सुबह सात से रात 10 बजे नो एंट्री

नारनौल शहर में भारी वाहनों की सुबह सात से रात 10 बजे नो एंट्री

Fri, 08 Mar 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
नारनौल शहर में भारी वाहनों  की सुबह सात से रात 10 बजे नो एंट्री
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। एसपी चंद्र मोहन ने शहर में भारी वाहनों के प्रवेश के समय में बदलाव किया है। उन्होंने सुबह सात बजे से रात 10 बजे के बीच शहर से गुजरने वाले भारी वाहनों पर रोक लगाने के आदेश दिए है। अब शहर से गुजरने वाले भारी वाहनों को सुबह सात बजे से पहले व रात 10 बजे के बाद ही जा सकेंगे।
पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया की रोजाना करीब एक हजार भारी वाहन नारनौल शहर से गुजरते हैं। जिसमें अधिकांश ट्रक और डंपर रोड़ी, बजरी व पत्थर से भरे हुए होते हैं। पहले सर्दी होने से सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध था। अब मौसम में बदलाव के साथ साथ स्कूलों व कॉलेजों के समय में बदलाव हुआ है। अब सुबह सात बजे के बाद स्कूल बसों का आना जाना शुरू हो गया है। ऐसे में भारी वाहन भी आठ बजे से पहले पहले शहर से निकले की कोशिश करते हैं। जिससे हादसा होने का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि मामला एसपी चंद्र मोहन के संज्ञान में लाया गया तो उन्होंने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारी वाहनों के समय में बदलाव किया है। नारनौल से गुजरने वाले भारी वाहनों पर सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक नो एंट्री रहेगी। इसके लिए ट्रैफिक एसएचओ व थाना शहर प्रभारी को आदेश दे दिए गए हैं कि नो एंट्री में आने वाले भारी वाहनों के चालान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पिछली गर्मियों में रात का समय नौ बजे तक था, इससे भारी वाहनों से जाम की स्थित बनी रहती थी। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए एसपी ने रात का समय नौ से बढ़ाकर 10 बजे किया है ताकि शहर में भीड़भाड़ न हो और भारी वाहन आसानी से निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed