फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   हरी चुनरी चौपाल के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

हरी चुनरी चौपाल के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

Wed, 06 Mar 2019 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
हरी चुनरी चौपाल के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला में 11 मार्च को हलका महेंद्रगढ़ में होने वाली हरी चुनरी चौपाल के कार्यक्रम को लेकर हलका महेंद्रगढ़ की मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग में जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां सौंपी गई। मीटिंग में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला प्रधान सत्यबीर यादव नौताना ने शिरकत की।
जिला प्रधान सत्यबीर नौताना ने कहा कि हरी चुनरी चौपाल में मुख्य वक्ता डबवाली से विधायक नैना सिंह चौटाला होंगी। हरी चुनरी चौपाल के आयोजक जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राव रमेश पालड़ी ने कहा कि यह कार्यक्रम 11 मार्च को प्रात: 11 बजे पालड़ी पनिहारा में होगा। पार्टी की सोच है कि राजनीति में महिलाओं की भागेदारी ज्यादा से ज्यादा होनी चाहिए। इसी को लेकर नैना चौटाला की ओर से यह प्रोग्राम पूरे हरियाणा में किये जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस मीटिंग में सुलोचना ढिल्लो, कमलेश सैनी, रविंद्र गागड़वास, रतिराम आर्य, नरेश शेखावत, संदीप बाढड़ा, मीडिया प्रभारी लक्खीराम सोनी ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने अपने सुझाव रखे। इस अवसर पर सुनील रिवासा, युद्धवीर राव पालड़ी, वीरेंद्र डुलाना,बिशम्बर मालडा, हरीश खेड़ा, जगत बाढड़ा, कृष्ण, मुन्नालाल शर्मा, मलखान खेड़ा, ओमप्रकाश पिलानिया, रमेश सुरेहती, राकेश बलाना, महावीर कोथल, डॉ. सदाराम सिवाच, संदीप माजरा, सागर श्यामपुरा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed