फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   भाजपा देश व प्रदेश में धार्मिक उन्माद को फैला कर आपसी भाईचारे को तोड़ रही है

भाजपा देश व प्रदेश में धार्मिक उन्माद को फैला कर आपसी भाईचारे को तोड़ रही है

Mon, 30 Jul 2018 12:34 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
भाजपा देश व प्रदेश में धार्मिक उन्माद को फैला कर आपसी भाईचारे को तोड़ रही है
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी अटेली। बहुजन समाज पार्टी का एक दिवसीय कैडर कैंप मिर्जापुर-बाछौद में रविवार को हुआ। कैडर कैंप में भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा के वरिष्ठ प्रभारी डा. प्रदीप आंबेडकर व रमेश सिहाग मुख्य रूप मौजूद रहे। कैंप में पार्टी को बूथ स्तर की कमेटी गठित करने के अलावा पार्टी की नीतियों व रीतियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
प्रदीप ने कहा कि देश व प्रदेश की जनता ने कांग्रेस व भाजपा के राज को देख लिया है। दोनों ही पार्टियां पूंजीवाद की पोषक होने पर एक ही विचार धारा है। इसलिए दलित, शोषित, वंचित व सर्वसमाज का भला चाहने वाली बसपा की सरकार बना कर समाज में सही मायने में विकास व भाईचारे को स्थापित किया जा सकता है। भाजपा पूंजीवाद के साथ देश में सांप्रदायिकता का जहर घोल रही है। देश में पिछले 4 साल में एक खास धर्म को टारगेट अपना कर संविधान व लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। देश में संविधान के राज को खत्म कर मनुवादी संस्कृति को लागू कर समाज में ऊंच-नीच व गैर बराबरी को स्थापित करने के लिए विशेष नींव तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

पार्टी के वरिष्ठ नेता दलबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश में बसपा-इनेलो गठबंधन की सरकार बना कर वंचित वर्ग की आवाज को बुलंद किया जाएगा। पार्टी के जिला सचिव कपिल देव ने कैडर कैंप में आने वाले लोगों को धन्यवाद प्रकट किया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता दलबीर, जिला अध्यक्ष सुनीता वर्मा, जिला सचिव कपिल देव, मानसिंह छापड़ा, ईश्वर सिंह सांगी, कृष्ण तोबड़ा, पंचायत समिति सदस्य राधा देवी, संदीप धोलिया, सुल्तान यादव, तुलसीराम, शीशपाल, अमिचंद, हरिसिंह, सौरभ शर्मा, ज्ञानी खान, आरिफ खान, मनीष बागड़ी, रामबाबू, मनीष जांगिड़, मुकेश प्रजापत व टिंकू कोट सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed