फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ीसरे दिन भी ठीक नहीं हो पाया फाल्ट, लोग रहे परेशान

ीसरे दिन भी ठीक नहीं हो पाया फाल्ट, लोग रहे परेशान

Mon, 09 Jul 2018 06:12 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
ीसरे दिन भी ठीक नहीं हो पाया फाल्ट, लोग रहे परेशान
तीसरे दिन भी ठीक नहीं हो पाया फाल्ट, दिन भर लगते रहे बिजली कट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शहर में बिल्ली के कारण हुई बिजली की परेशानी रविवार को भी रही। तीन दिन में बिजली कर्मचारियों से फाल्ट ठीक नहीं हो पाया। जिसके कारण रविवार को भी लोग परेशान रहे। सबसे ज्यादा परेशान सिटी के फीडर नंबर एक से तीन तक की हुई। जबकि चार से छह नंबर फीडर के लोगों को थोड़ी राहत मिली।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार शाम को करीब छह बजे 220 केवी सब स्टेशन के टी-फोर ट्रांसफार्मर की इनकमर मशीन में बिल्ली आ गई थी। जिससे मशीन के पैनल जल गए थे। शनिवार को रेवड़ी से आए कर्मियों ने इस मशीन को ठीक करने की पूरी कोशिश की, मगर रात तक वह ठीक नहीं हो पाई। बाद में रविवार को भी कर्मचारी इस मशीन को ठीक करने में लगे रहे। मशीन ठीक करने वाले जेई ने बताया कि मशीन के अंदर जगह कम होने की वजह से उसकी सेटिंग सही नहीं हो पा रही थी। जिसके कारण मशीन फिट नहीं बैठी। वहीं रविवार को भी शहर के मुख्य बाजार, महावीर चौक, रेवाड़ी रोड, महेंद्रगढ़ रोड, नगर परिषद के पास, रेस्ट हाउस, आदर्श नगर, पुलिस लाइन, पुरानी सराय, नई मंडी, मोहल्ला रावका, नलापुर आदि जगहों की बिजली बाधित रही। इससे गर्मी के मौसम में लोगों का हाल बेहाल रहा। इन मोहल्लों में दो-दो घंटों के अंतराल पर बिजली दी गई। जिसके कारण यहां पर दिनभर बिजली का आना जाना लगा रहा। रविवार शाम तक कर्मचारी मशीन को ठीक करने में लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed