{"_id":"5b2d4b9a4f1c1b2b428b646a","slug":"31529695130-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर लोगों से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर लोगों से ठगी
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल।
प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर सर्वे कर लोगों से 300 रुपये प्रति घर से लेने वाले एक युवक को वार्ड पार्षद व लोगों ने शुक्रवार दोपहर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है। वहीं, नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार के सर्वे की कोई भी योजना नहीं है।
मोहल्ला पुरानी मंडी में शुक्रवार दोपहर मोहल्लावासियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे करते हुए एक युवक को पकड़ा। युवक के पास करीब 8000 रुपये नगद मिले हैं। मोहल्लावासियों ने इसकी सूचना वार्ड पार्षद राजेंद्र कुमार को दी। राजेंद्र कुमार ने मोहल्ले में सर्वे करने आए युवक पूछताछ तो उसकी कुछ बातों पर वार्ड पार्षद को शक हुआ। इसके बाद राजेंद्र कुमार ने इसकी सूचना पुलिस और सीआईडी विभाग को दी। सीआईडी विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर युवक और नगर परिषद अधिकारियों मने इस बारे में बताया। तब नप अधिकारियों ने इस प्रकार के सर्वे से मना कर दिया। जिसके बाद सीआईडी के अधिकारी उसे पकड़कर अस्पताल पुलिस चौकी ले गए।
लोगों ने युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम प्रकाश तथा गांव का नाम नायन बताया। युवक ने बताया कि वह नगर परिषद की प्रधानमंत्री योजना की पहले भी सर्वे कर चुका है। इसके बाद सीआईडी विभाग के अधिकारियों ने उसके कागजात छानबीन की तो उसके पास करीब 30 मोहल्लावासियों के भरे हुए सर्वे कागजात और 300 रुपये प्रति सर्वे के 8000 रुपये नकद मिले। पूछताछ में उसने बताया कि इस योजना का टेंडर भिवानी के युवक अंकित के पास है। उसने ही फोन पर कहा कि दोबारा से प्रधानमंत्री आवास योजना की सर्वे करनी है। प्रकाश ने बताया कि इसकी एवज में उन्हें वह आठ से दस हजार रुपये महीना देता है। प्रकाश ने बताया उसे आदेश मिले थे कि जिन घरों का सर्वे में नंबर आ रहा है। उस घर से एक आधार कार्ड की फोटो कापी, बैंक की पास बुक और तीन पासपोर्ट फोटो सहित 300 रुपये प्रति घर लेने है।
विज्ञापन
जो नंबर दिए, वह मिले बंद
युवक ने पूछताछ के दौरान सर्वे करने वाली जिस कंपनी के नंबर दिए उनके नंबरों पर जब वार्ड पार्षद ने काल की तो सब नंबर बंद मिले। युवक ने बताया कि जिले में महेंद्रगढ़, अटेली, सतनाली और कनीना में इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना की सर्वे चल रही है।
एक युवक द्वारा इस प्रकार की सर्वे करने के बारे में मोहल्लावासियों ने अवगत कराया था। इसके बाद मोहल्ले में मौके पर पहुंचकर देखा तो युवक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे करता पाया गया। उसकी कुछ बातों पर शक तो इसकी सूचना पुलिस और सीआईडी विभाग को दी।
- राजेंद्र कुमार, वार्ड पार्षद।
वर्जन
इस प्रकार का कोई सर्वे नगर परिषद द्वारा नहीं कराया जा रहा। न ही किसी कंपनी को इस प्रकार का टेंडर दिया हुआ। अगर कोई ऐसा कर रहा है तो वह गलत है।
- राजेश कुमार, चीफ प्रोजेक्ट ऑफिसर, नगर परिषद, नारनौल।
वर्जन
किसी काम से बाहर आया हूं। इस बारे कोई ज्यादा जानकारी नहीं है। थाने जाने पर ही कुछ बता पाऊंगा।
- वेदप्रकाश, सिटी एसएचओ, नारनौल।