फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नगरपालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

नगरपालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Thu, 28 Mar 2019 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
नगरपालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। नगर पालिका प्रशासन ने बुधवार को कनीना में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस अभियान को देखकर अधिकांश दुकानदारों ने अपना सामान खुद ही समेट लिया। बस स्टैंड व मंडी रोड़ पर अतिक्रमण हटाया गया। पालिका के कर्मियों ने कहा कि दुकान से बाहर सामान मिला तो उसे जब्त कर लिया जाएगा।
नगर पालिका की टीम ने बुधवार को पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। बस अड्डा से लेकर मंडी रोड़ तक यह अभियान चलाया। जिसमें कर्मचारियों ने कुछ सामान भी जब्त किया। पालिका की टीम के आने की जानकारी मिलते ही दुकानदारों ने आनन फानन में दुकानों के बाहर रखे सामान को समेट कर अंदर कर लिया। टीम ने चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी दुकानदार सामान बाहर न रखें। सड़क पर अतिक्रमण के कारण जाम के हालात बनते हैं। सामान सड़क पर मिला तो उसे तुरंत जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

नपा चेयरमैन सतीश जेलदार ने कहा कि कनीना के बाजारों में दुकानदारों की ओर से अतिक्रमण किया जा रहा है। इस बारे में कई बार मुनादी कराई जा चुकी है। इसके बाद भी दुकानदार बाज नहीं आ रहे। जिन लोगों का सामान बाहर मिलेगा उसे जब्त किया जाएगा। समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। सड़क किनारे वाहन पार्किंग करने पर पुलिस कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वाहनों के चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed