फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   प्रदेश में भाजपा सरकार हर मोर्च पर विफल: दुष्यंत चौटाला

प्रदेश में भाजपा सरकार हर मोर्च पर विफल: दुष्यंत चौटाला

Wed, 09 May 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में भाजपा सरकार हर मोर्च पर विफल: दुष्यंत चौटाला
प्रदेश में भाजपा सरकार हर मोर्च पर विफल : दुष्यंत
विज्ञापन

नारनौल। एसवाईएल नहर का पानी दक्षिण हरियाणा की जीवन रेखा है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला हरियाणा के हक में नवंबर-2016 को आया था। लेकिन केंद्र की सरकार इसको लागू नहीं कर रही है। इनेलो पार्टी ने इसके लिए संघर्ष किया है और अब गठबंधन से इनेलो को नई ताकत मिली है। गठबंधन मिलकर इस लड़ाई को लड़ेगा। उन्होंने कहा कि 6 दिन तक जिला के सभी गांवों में गठबंधन कार्यकर्ता जाएंगे और एसवाईएल नहर के पानी को लेकर जेल भरो आंदोलन के लिए ग्रामीणों से बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन भाई-बहन के नाते के बराबर है। बहन मायावती केंद्र में और चौधरी ओमप्रकाश चौटाला हरियाणा प्रदेश की कमान संभालेंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर भाजपा-कांग्रेस में जबरदस्त खलबली मची है। यहीं कारण है कि यह पार्टियां इस गठबंधन के खिलाफ अनाप-सनाप बयान दे रही हैं।
मोहिनी सिनेमा हाल में मंगलवार को इनेलो-बसपा गठबंधन का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि सांसद व युवा इनेलो नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।
विज्ञापन

हिसार से सांसद व युवा इनेलो नेता दुष्यंत चौटाला मुख्य अतिथि थे। सम्मेलन की अध्यक्षता इनेलो जिला अध्यक्ष सत्यवीर यादव नौताना व बसपा जिला अध्यक्षा सुनीता वर्मा ने की। मंच संचालन श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विद्यानंद लांबा ने किया। इस दौरान सैनी सभा के प्रधान बिशन कुमार सैनी ने सम्मान सूचक पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इनेलो व बसपा कार्यकर्ताओं को 15 मई को जेल भरो आंदोलन में हिस्सा लेने का न्यौता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि किसानों से सरसों खरीद का मामला हो या फिर चाहे बेरोजगारों को रोजगार देने की बात हो। आम जन चुनाव के इंतजार में है, ताकि सरकार को विफलता का परिणाम दे सके। इस मौके पर बसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा व सुनीता वर्मा, पूर्व विधायक राव बहादुरसिंह, राष्ट्रीय सचिव कंवरसिंह कलवाड़ी, पूर्व विधायक चौधरी मूलाराम, नारनौल विधानसभा से प्रत्याशी रही कमलेश सैनी, एचपीएससी के पूर्व सदस्य सतबीर बड़ेसरा एडवोकेट, जिला प्रवक्ता बजरंगलाल अग्रवाल, नारनौल हलका प्रधान सुरेश यादव पटीकरा, सुरेंद्र पटीकरा, राजकुमार खातोद, अमरसिंह ब्रह्मचारी, कर्मवीर यादव, सिकंदर गहली, केशव संघी, प्रमोद ताखर, राजकुमार महता, जय सिंह सैनी, छोटेलाल गहली, डीएन यादव, सत्यनारायण गुप्ता, बीरसिंह गहली, ओमप्रकाश सोनी, नीतू यादव अटेली, सुदेश ढिल्लो, रतीराम आर्य, सरदार गुरमेलसिंह, जोगेंद्र बड़ेसरा, रोहताश रावत, विजय छिलरो, कांशीराम गुर्जर, हरिराम सैनी, अशोक सैनी, अजय एडवोकेट, नीरज बड़ेसरा, दीपक यादव, सुमित्रा सोनी व संदीप भांखर सहित सैकड़ों इनेलो व बसपा कार्यकर्ता मौजूद थे। समारोह के बाद चौधरी देवी लाल के साथी रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता राव होशियारसिंह का उनके निवास स्थान पर जाकर सांसद ने हालचाल भी पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed