फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   एसजेई एप से पता चलेगा पेंशन का स्टेटस

एसजेई एप से पता चलेगा पेंशन का स्टेटस

Wed, 20 Sep 2017 12:48 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
एसजेई एप से पता चलेगा पेंशन का स्टेटस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। बुजुर्गों और अन्य पेंशन धारकों के लिए अच्छी खबर है। वे पेंशन का स्टेटस मोबाइल पर ही जान सकेंगे। नेशनल इंफॉर्मेशन सेंटर (एनआईसी) ने पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए एसजेई नामक मोबाइल एप तैयार किया है। इससे कोई भी व्यक्ति सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की पेंशनों की जानकारी अपने मोबाइल पर जान सकेगा। इसे पूरे प्रदेश में शुरू किया जा रहा है। एप से जिले के 96,296 पेंशनधारकों को सुविधा मिलेगी।
एप को आईडी से जोड़ना होगा
सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग की पेंशन के वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार के निर्देशानुसार एनआईसी ने मोबाइल एप तैयार किया है। इस एप पर कोई भी पात्र अपनी पेंशन का स्टेटस देख सकता है। समाज कल्याणा विभाग कई प्रकार की पेंशनों का वितरण करता है। सोशल जस्टिस इंपावारमेंट एप(एसजेई) को लाभार्थी को अपनी आईडी से जोड़ना होगा। इसके बाद पेंशन से संबंधी पूरी जानकारी उसके मोबाइल पर आ जाएगी। प्रार्थी को आधार नंबर, हरियाणा का निवासी होने का वर्तमान प्रमाण पत्र आदि का विवरण देना होगा। लाभार्थी को अपने विवरण पेंशन जैसे बढ़ापा पेंशन, विधवा, निराश्रित पेंशन आदि भरने के बाद अपना नाम, पिता या पति का नाम, महिला या पुरुष, जिला, खंड और गांव का नाम एप में डालना होगा। इसके बाद पेंशन की जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी। यह एप एसजेई.गोव.इन की वेबसाइट से डाउन लोड किया जा सकता है।
विज्ञापन


लगभग एक लाख पेंशन धारकों का होगा फायदा:
जिले में कुल 96296 पेंशनधारक हैं। इनमें बुुजुर्ग 65863, विधवा 20566, दिव्यांग 4331, लाडली 1105, एफडीसी 4219, मंदबुद्धि 211, बोना भत्ता 01 आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसजेई ऐप शुरू होने से बुजुर्गों और अन्य पेंशन धारकों को बैंकों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। घर बैठे ही वे अपने पेंशन का स्टेटस देख सकेंगे। इससे पेंशन में पारदर्शिता आएगी। कई बार पेंशन आने में देरी हो जाती हैं, ऐसे में पेेंशनधारक चिंतित हो जाते हैं। अब वे एप से पेंशन का स्टेटस देख सकेंगे।
-जितेंद्र अग्रवाल, एनआईसी इंचार्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed