फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   मानसिक रूप से विकलांग स्वास्थ्य बीमा अवश्य करवाए

मानसिक रूप से विकलांग स्वास्थ्य बीमा अवश्य करवाए

Wed, 20 Sep 2017 12:36 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
मानसिक रूप से विकलांग स्वास्थ्य बीमा अवश्य करवाए
दिव्यांगों का करवाएं स्वास्थ्य बीमा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से स्वाभिमान अभियान के तहत मंगलवार को गांव नसीबपुर के जेठू बाबा मंदिर में मानसिक रूप से दिव्यांगों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्यातिथि के रूप में सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विवेक यादव ने शिरकत की। इस मौके पर 68 दिव्यांग बच्चों की पेंशन के लिए आवेदन लिए गए। वहीं 29 बच्चों के यूनिट आईडी कार्ड बनाए और 49 दिव्यांगों का स्वास्थ्य बीमा करवाया गया। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि मानसिक रूप से दिव्यांगों का स्वास्थ्य बीमा अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विकलांग बच्चों की देखभाल, सुरक्षा के अधिकार को सुनिश्चित करेगी। वहीं दिव्यांग बच्चों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यावसायिक प्रशिक्षण के साथ विशेष पुनर्वास सेवाओं को शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा, रेडक्रास सचिव मनोरंजन शर्मा, वीपी शर्मा, घनश्याम, अधिवक्ता प्रवीन कुमार, गिरिबाला यादव, चरण सिंह, संजय कुमार, प्रेमलता व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed