{"_id":"59988d214f1c1b5a188b4666","slug":"31503169825-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौद्धिक विकास के लिए नारहेडी स्कूल में हुई क्विज प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौद्धिक विकास के लिए नारहेडी स्कूल में हुई क्विज प्रतियोगिता
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों के बौद्धिक विकास हेतु हाल ही में क्विज क्लब पूरे हरियाणा में गठित किए गए हैं। इसी कड़ी में राजकीय माध्यमिक विद्यालय नारहेडी में नव गठित डॉ. अब्दुल कलाम क्विज क्लब के तत्वावधान में शनिवार को ज्वायफुल एक्टिविटी डे पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विद्यालय के क्विज क्लब के सचिव संजय शर्मा ने बताया कि सरकार ने 18 अगस्त को संपूर्ण राज्य में इस तरह के क्लबों का गठन किया है। ताकि प्रतिस्पर्धा के इस युग में राजकीय विद्यालयों के बच्चे कहीं पीछे न रहें। मुख्य अध्यापक दयानन्द यादव ने बताया कि बच्चों ने इस प्रतियोगिता में उत्साह के साथ भाग लिया। क्विज मास्टर पृथ्वी सिंह ने बच्चों से सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास, भूगोल से संबंधित अनेक प्रश्न किए जिनका बच्चों ने बखूबी जवाब दिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन प्राइमरी और अपर प्राइमरी दोनों स्तरों पर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अध्यापक दयानंद यादव, सचिव संजय शर्मा, मुख्य शिक्षक लक्ष्मण सिंह, महिपाल सिंह, प्रवीण सिहाग, अजीत कुमार, महेश कुमार, आदि उपस्थित रहे।