{"_id":"599096004f1c1bb03c8b49ca","slug":"31502647808-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतन यादव बने राधा कृष्ण मंदिर के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतन यादव बने राधा कृष्ण मंदिर के प्रधान
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। मोहल्ला नई सराय स्थित राधा कृष्ण मंदिर में मोहल्लावासियों की बैठक रविवार को संपन्न हुई। जिसमें राधा कृष्ण मंदिर के प्रधान के चुनाव किए गए। इन चुनावों में रतन यादव को सर्वसम्मति से प्रधान चुन लिया गया। वहीं आगामी कार्यकारिणी के गठन का भी अधिकार दिया गया।
बैठक से पहले मंदिर के पूर्व प्रधान दिनेश शर्मा ने अपना त्यागपत्र दिया। वहीं उन्होंने पूर्व का लेखाजोखा भी प्रस्तुत किया। इसके बाद प्रधान पद के लिए चर्चा की गई। वहीं मंदिर समिति को रजिस्टर कराने के लिए भी सदस्यों ने मांग उठाई। जिसके बाद हुए प्रधान पद के चुनाव में रतनलाल यादव को सर्वसम्मति से मंदिर समिति का प्रधान चुना गया तथा आगामी जन्माष्टमी कार्यक्रम की जिम्मेवारी भी सौंपी गई। वहीं नवनियुक्त प्रधान ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनको जो जिम्मेवारी दी गई है, उसको वे पूरी तरह से निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर अशोक चौधरी, देवकरण यादव, मुंशीराम शर्मा, किशनलाल गौड़, राजेश कश्यप, देवेंद्र कौशिक, ओमप्रकाश गुप्ता, रविंद्र कुमार, धीरज यादव व मंदिर पुजारी पप्पू स्वामी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।