फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   मुफ्त बस सेवा के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़

मुफ्त बस सेवा के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़

Sun, 06 Aug 2017 11:49 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
मुफ्त बस सेवा के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़
मुफ्त बस सेवा के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़
विज्ञापन

नारनौल। प्रदेश सरकार की घोषणा की बाद नारनौल डिपो की ओर से इस बार रक्षाबंधन के पर्व पर रविवार दोपहर 12 बजे से महिलाओं व 15 साल तक के बच्चों के लिए मुफ्त बस सेवा शुरू हो गई है। इसके चलते रविवार को बस स्टेंड पर महिलाओं की काफी भीड़ रही। रविवार दोपहर 12 बजे से मुफ्त शुरू हुई व 7 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। रविवार को दोपहर 12 बजे के बाद इस सेवा का लाभ उठाने के लिए महिलाओं और बच्चों की भारी भीड़ रही।
परिवहन विभाग की ओर से अगले 36 घंटों के लिए रक्षाबंधन के पर्व पर मुफ्त रोडवेज यात्रा शुरू हो गई। इसका ज्यादा प्रचार नहीं हुआ। इससे अधिकांश महिलाएं सुबह-सुबह ही निकल गई। बाद में महिलाओं को योजना का दोपहर से ही शुरू होने का पता चला तो बस स्टेंड पर काफी भीड़ रही। वहीं विभाग की ओर से रविवार दोपहर से मुफ्त बस सेवा का नोटिस नहीं लगाया गया। दूसरी ओर बस स्टैंड पर पूरा दिन महिलाओं की भीड़ लगी रही। सभी बसों में सवारियों की अन्य दिनों की भांति तीन गुना अधिक संख्या रही। इसके चलते भीड़-भाड़ में महिलाओं को यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन

-लंबी दूरी की बसों को बनाया लोकल
लोकल रूटों पर सुबह से ही सवारियों की अधिकता होने के कारण डिपो अधिकारियों की ओर से लंबी दूरी पर जाने वाली बसों के रूटों को तोडना पड़ा व उनके लोकल रूटों पर अधिक फेरे लगवाएं गए। नारनौल से चंडीगढ़, हिसार व दिल्ली जाने वाली बसों लोकल रूटों पर लगाया गया। जबकि इन बसों पर जाने वाले रूटों पर एकाध ही बस को भेजा गया। इसके पीछे मुख्य कारण ड्राइवरों की कमी माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-परमिट बसों में नहीं हुई मुफ्त यात्रा
बेशक परमिट प्राप्त बसों की नियमावली में सरकार की ओर से परिवहन विभाग को रविवार दोपहर 12 बजे से लेकर सोमवार 12 बजे रात तक चलाने के आदेश दिए हो। लेकिन एक भी परमिट प्राप्त बसों ने महिलाओं को किसी प्रकार की मुफ्त यात्रा नहीं करवाई, बल्कि महिलाओं से किराये के नाम पर अतिरिक्त राशि वसूली भी गई।
-147 बसों को लगाया
मुख्य निरीक्षक भुवनेश कुमार ने बताया कि हरियाणा राज्य परिवहन की मुफ्त सेवा सोमवार रात्रि 12 बजे तक चलेंगी। उन्होंने बताया कि मुफ्त सेवा में उन्होंने 147 बसों को लगाया है तथा लंबी दूरी तय करने वाली बसों को भी लोकल रूटों पर लगाया हैं। जिसमें महेन्द्रगढ़, सिंघाणा, कोटपूतली, कनीना आदि स्टेशन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र में ड्राइवरों का टेस्ट होने के कारण 13 ड्राईवर छुट् ी पर है। जिसके कारण लंबे रूटों की बसों को कम कर दिया गया हैं। किसी भी तरह की परेशानी से निजात दिलाने के लिए बस स्टेंड इंचार्ज राजेंद्र, सतीश कुमार, अशोक कुमार, रमेश, बाबूलाल, राजेन्द्र व अवतार सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो।

इस संबंध में बस स्टेंड इंचार्ज राजेंद्र परिवहन विभाग की ओर से पत्र जारी हुआ था। जिसमें रविवार दोपहर 12 बजे से लेकर सोमवार रात 12 बजे तक महिलाओं को प्रदेश में मुफ्त यात्रा देने का हवाला था। महिलाओं के साथ 15 वर्ष तक के बच्चों को भी मुफ्त यात्रा करवाई गई। वहीं बस स्टैंड पर मुफ्त यात्रा के बारे में एनाउंसमेंट किया गया। ताकि महिलाओं को पता चल सके की मुफ्त यात्रा कर सकें। वहीं परिचालकों को भी मुफ्त यात्रा के बारे में अवगत करवा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed