{"_id":"597cd50e4f1c1b6f108b47a1","slug":"31501353230-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैगोर विद्यालय में मासिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैगोर विद्यालय में मासिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। टैगोर विद्यालय महेंद्रगढ़ में शनिवार को मासिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्या डॉ. निशा यादव ने बताया कि जुलाई माह में विद्यालय में रैंप वॉक, रंगोली, गृह सज्जा, कविता पाठ, भाषण तथा पतंग बनाओ प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विद्यालय के संस्थापक व चेयरमैन बीएल यादव ने उपरोक्त प्रतियोगिताओं में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार दिया। संस्था के चेयरमैन बीएल यादव ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास और क्षमता का विकास होता है। उप प्राचार्य रामनिवास यादव, कवि व प्रवक्ता निर्मल शर्मा, सुभाष यादव व अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।