फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   300 people underwent check-ups at the health camp.

Mahendragarh-Narnaul News: स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराई जांच

Sun, 12 Apr 2026 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
300 people underwent check-ups at the health camp.
12जेएनडी09: ​शिविर में नेत्र जांच करते हुए नेत्र विशेषज्ञ। स्रोत संस्था
जींद। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की महिला विंग ने रविवार को चैंबर धर्मशाला में निशुल्क हेल्थ चेकअप एवं नेत्र जांच शिविर लगाया। इस दौरान नेत्र विशेषज्ञ डॉ. गीतांशु लखीना और सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. मेघा चिल्लाना ने 300 से अधिक मरीजों की जांच की। शिविर में जरूरतमंदों को दवा, बीपी मशीनें और शुगर जांच किट वितरित की गईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि व्यस्त जीवनशैली के बीच ऐसे शिविर आमजन के लिए जीवन रक्षक साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं का सहयोग स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए अनिवार्य है।
विज्ञापन

अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल और महिला विंग की प्रधान पुष्पा अग्रवाल ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बेहतर चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पवन गर्ग, रामधन जैन, रेणु तायल, मोनिका गर्ग, शीतल, नेहा, साधना और कविता सहित महिला विंग की अनेक सदस्याएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed