{"_id":"68111f756acb8af0d0062f95","slug":"30-players-are-taking-boxing-training-in-sports-nursery-narnol-news-c-196-1-nnl1005-124000-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: खेल नर्सरी में 30 खिलाड़ी ले रहे बॉक्सिंग का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: खेल नर्सरी में 30 खिलाड़ी ले रहे बॉक्सिंग का प्रशिक्षण
Wed, 30 Apr 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। जिले में 8 नर्सरी विभागीय संचालित करता है। इनमें विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण खिलाड़ियों को दिया जा रहा है। महेंद्रगढ़ स्थित खेल परिसर में बॉक्सिंग के प्रशिक्षण के लिए विभागीय खेल नर्सरी एक अप्रैल से संचालित की गई है।
खेल नर्सरी में करीब 30 लड़के और लड़कियां बॉक्सिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। खेल परिसर से पहले बॉक्सिंग के लिए खेल नर्सरी केंद्रीय विश्वविद्यालय पाली में संचालित थी, लेकिन खिलाड़ियों की मांग पर सत्र 2025-26 में बॉक्सिंग के प्रशिक्षण के लिए खेल नर्सरी को महेंद्रगढ़ के खेल परिसर में शुरू किया गया है। गत सत्र बॉक्सिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों ने स्टेट स्तरीय प्रतियोगिता सहित कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। इसमें गांव गांव पाली निवासी चंचल ने कांस्य पदक जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया था।
बॉक्सिंग के लिए महेंद्रगढ़ खेल परिसर में संचालित खेल नर्सरी में बॉक्सिंग दस्ताने और किट सहित सभी सामान उपलब्ध है, ताकि बच्चे बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें, लेकिन खेल परिसर में हॉल नहीं होने के कारण खिलाड़ी अभ्यास करते समय बॉक्सिंग रिंग नहीं बना पाते। स कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
इंसेट
महिला कोच दे रही बॉक्सिंग का प्रशिक्षण
सात वर्षों से जिले में बॉक्सिंग का प्रशिक्षण कोच मोनिका लांबा द्वारा दिया जा रहा है। मोनिका लांबा जिले की पहली महिला कोच हैं। वह जिला महेंद्रगढ़ के गांव डालनवास की रहने वाली हैं। उन्होंने बतौर खिलाड़ी कई राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया है। इसमें नेशनल गेम्स और ऑल इंडिया गेम्स में उन्होंने कांस्य पदक जीते थे।
वर्जन :
प्रयास है कि खिलाड़ियों को नियमित और बेहतर प्रशिक्षण दिया जाए। बतौर खिलाड़ी जब मैंने प्रतियोगिताओं में पदक जीते थे, वह पल मेरे जीवन के सबसे सुनहरे पल थे। लक्ष्य है कि जिले के खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर बॉक्सिंग में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत क्षेत्र का नाम रोशन करें।-मोनिका लांबा, बॉक्सिंग कोच।