फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   29.96 crore will be spent on increasing the capacity of reservoir and canal

जलाशय और नहर की क्षमता बढ़ाने पर खर्च होंगे 29.96 करोड़

Tue, 18 Oct 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
29.96 crore will be spent on increasing the capacity of reservoir and canal
महेंद्रगढ़। गांव कुकसी के पास दोहान नदी में जलाशय बनाने और छोटी नहर की क्षमता बढ़ाने के लिए सिंचाई विभाग ने 29.96 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया है। इस योजना से एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कुकसी से दुलोठ अहीर तक 25 किलोमीटर दूरी की नहर में पर 6 पंप हाउस हैं। इनकी क्षमता 114 क्यूसिक से 175 क्यूसिक बढ़ाई जाएगी। सिंचाई विभाग ने 29.96 करोड़ की प्रस्तावित परियोजना तैयार कर दी है। महेंद्रगढ़ से दुलोठ नहर पर पड़ने वाले 6 पंप हाउस की लिफ्टिंग के लिए पंप क्षमता बढ़ाई जाएगी व बड़े पंप हाउसों का निर्माण किया जाएगा। महेंद्रगढ़ के अंतिम छोर दूलोठ अहीर तक बारिश के मौसम में ज्यादा से ज्यादा नहरी पानी पहुंचाया जा सकेगा। परियोजना के तहत कुकसी नहर के अंतिम छोर से पाइपलाइन से दोहान नदी में पानी संचय किया जा सकेगा। इसके लिए 3 फीट चौड़ाई की लगभग 1.5 किमी. की आरसीसी पाइप डाली जाएगी जिसकी क्षमता लगभग 15 क्यूसिक पानी की होगी। नदी में लगभग 5 एकड़ का जलाशय बनाया जाएगा व आगे पानी जाने का स्लीपवे भी बनाया जाएगा। सिंचाई विभाग महेंद्रगढ़ द्वारा यह कार्य अटल भूजल योजना के तहत करवाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

इस योजना से महेंद्रगढ़ क्षेत्र के गांव पल्ह, पाल, गडानिया, निंबी, कुकसी, खेड़की, निहालावास, बैरावास, गुलावला, खैरोली, दुलोठ अहीर आदि गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। इन गांवों का भूमिगत जलस्तर 1000 से 1500 फीट नीचे तक जा चुका है। सिंचाई विभाग महेंद्रगढ़ द्वारा कुकसी गांव के पास दोहान नदी में जलाशय बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
- विधायक ने किया दौरा:
शहकारी बैंक के चेयरमैन कंवर सिंह खातोद ने बताया कि सोमवार शाम को नांगल चौधरी विधायक डॉ. अभय सिहं ने विभाग के कार्यकारी अभियंता, उपमंडल अधिकारी व संबंधित कनिष्ठ अभियंता के साथ दोहान नदी व गांव दूलोठ अहीर, गडानिया, कुकसी, खेड़की, खैरोली, निंबी, छाजियावास आदि में बने जोहड़ों का निरीक्षण किया व ग्रामीणों से भी विचार किया। कंवर सिंह यादव ने बताया कि योजना के तहत बरसात के समय दोहान नदी में पानी का संचय किया जाएगा ताकि संचित पानी को आवश्यकतानुसार उपयोग किया जा सके व विभिन्न गांवों में पूरे साल व्यवस्थित तरीके से पानी पहुंचाया जा सके और इस परियोजना से भूमिगत जलस्तर में भी काफी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed