{"_id":"67e198359c4d3680110529da","slug":"2825-quintals-of-mustard-arrived-in-ateli-mandi-narnol-news-c-196-1-nnl1005-122689-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अटेली मंडी में 282.5 क्विंटल सरसों की आवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अटेली मंडी में 282.5 क्विंटल सरसों की आवक
विज्ञापन
फोटो नंबर-16अटेली मंडी में सरसों की नमी जांच करते अधिकारी। संवाद
नारनौल/मंडी अटेली। जिले में 10 दिन बाद अटेली मंडी में किसान सरसों लेकर पहुंचे। सोमवार को अटेली मंडी में 13 गेटपास जारी किए गए और 282.5 क्विंटल सरसों की आवक हुई।
नमी की जांच करने के बाद 237.5 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। सरसों की जिस ढेरी में नमी की मात्रा 8 प्रतिशत तक रहेगी केवल उसी सरसों को खरीदा जाएगा। सरसों खरीद एजेंसियों द्वारा बारदाने में भरकर गोदामों में स्टॉक किया जाएगा। पिछले वर्ष जिले की सभी मंडियों में रिकार्ड सरसों की आवक हुई थी, लेकिन लगभग सभी मंडियों में बारदाने की कमी के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा था और उठान प्रक्रिया भी प्रभावित हुई थी।
6 मंडियों में से एक मंडी में आवक हुई शुरू : अटेली मंडी के अलावा जिले की शेष मंडियों में अभी तक किसान नहीं पहुंचे हैं, क्योंकि क्षेत्र में अभी सरसों की कटाई का कार्य किया जा रहा है। संभावना है कि दो से तीन दिन में जिले की सभी मंडियों में सरसों की आवक शुरू हो जाएगी। महेंद्रगढ़, अटेली व नांगल चौधरी में हैफेड और नारनौल, सतनाली व कनीना में वेयर हाउस द्वारा सरसों की खरीद की जा रही है।