{"_id":"678bf83b5e78ece2fd083b8c","slug":"2693-students-gave-the-entrance-examination-of-navodaya-school-narnol-news-c-196-1-nnl1003-120371-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 2693 विद्यार्थियों ने दी नवोदय स्कूल की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 2693 विद्यार्थियों ने दी नवोदय स्कूल की प्रवेश परीक्षा
Sun, 19 Jan 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-10नवोदय स्कूल की परीक्षा देने के लिए केंद्र में बैठे छात्र।
नारनौल। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए शनिवार को जिले के दस केंद्रों पर परीक्षा हुई। इसमें जिलेभर से पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले 3 हजार 349 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। 2693 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
परीक्षा सुबह 11:30 बजे से 1:30 बजे तक आयोजित की गई। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा देने के लिए विद्यार्थी सुबह दस बजे ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे। जिले के पांचों खंडों में बनाए गए सभी दस केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। सभी परीक्षा केंद्रों की जांच के लिए जिला उपायुक्त द्वारा तीन टीमें बनाई गई। इनमें विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल रहे।
इसके अलावा जवाहर नवोदय विद्यालय से प्राचार्य राजीव कुमार व सुंदरलाल ने भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। जिला महेंद्रगढ़ के कनीना खंड के गांव करीरा में जवाहर नवोदय विद्यालय है। इसमें प्रवेश होने के बाद छात्र को रहने, पढ़ने व खाने आदि सहित सभी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध करवाई जाती है। इस परीक्षा को लेकर दस सेंटर बनाए गए।
विज्ञापन
इसमें नारनौल के राजकीय पीएमश्री कन्या विद्यालय 236 छात्र, मॉडल संस्कृति स्कूल नारनौल में 212 छात्रों ने परीक्षा दी। वहीं महेंद्रगढ़ पीएमश्री कन्या विद्यालय में 335 व मॉडल संस्कृति स्कूल में करीब 269 छात्रों ने परीक्षा दी। कनीना के गर्ल्स स्कूल में 365 व मॉडल संस्कृति स्कूल 255, नांगल चौधरी गर्ल्स स्कूल में 311 व मॉडल संस्कृति स्कूल 269 छात्रों ने परीक्षा दी।
इसी प्रकार अटेली के गर्ल्स स्कूल में 240 व मॉडल संस्कृति स्कूल में 201 छात्रों ने परीक्षा दी। परीक्षा देने वाले 2693 विद्यार्थियों में से कुल 80 विद्यार्थियों का नवोदय स्कूल में चयन होना है।