फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   26 tons of extra garbage collected in 7 days

Mahendragarh-Narnaul News: 7 दिन में 26 टन अतिरिक्त कूड़ा उठाया

Sun, 10 Dec 2023 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
26 tons of extra garbage collected in 7 days
नारनौल। एक सप्ताह तक महेंद्रगढ़ के सभी शहरों में चलाया गया सघन सफाई अभियान कामयाब रहा है। इस दौरान शहरों से 26 टन अतिरिक्त कूड़े का उठान किया गया है। अब अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि रोजाना के कूड़े की निकासी जारी रहनी चाहिए ताकि भविष्य में एक जगह अब बड़ी मात्रा में कूड़ा एकत्रित न हो। इसके अलावा अब दो दिन तक निर्माण और विध्वंस (सीएंडडी) वेस्ट को निर्धारित स्थान पर पहुंचाया जाए। यह निर्देश उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने शुक्रवार देर रात मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों की बैठक में दिए। रात 9 से 11 बजे तक चली इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों की बैठक में डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहरों का मूल्यांकन सफाई से होता है। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरों में कहीं भी सीवरेज की लाइन लीकेज नहीं होनी चाहिए। कहीं भी सीवरेज ढक्कन टूटा हुआ नहीं होना चाहिए। इसके अलावा अब सड़कों की मरम्मत का कार्य भी लगातार जारी रहे। उपायुक्त ने 30 नवंबर से शुरू हुई विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए की इन यात्रा के दौरान नागरिकों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए। इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह, एसडीएम नारनौल मनोज कुमार तथा एसडीएम कनीना सुरेंद्र कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed