{"_id":"69668c0871072258750c7284","slug":"25000-rupees-reward-for-helping-accident-victims-narnol-news-c-196-1-nnl1004-134828-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने पर मिलेगा 25,000 रुपये का पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने पर मिलेगा 25,000 रुपये का पुरस्कार
Tue, 13 Jan 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। सड़क सुरक्षा के उद्देश्य से चलाई जा रही राह-वीर योजना के तहत नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह संशोधित योजना 21 अप्रैल से प्रभावी मानी जाएगी और 31 मार्च तक लागू रहेगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना के शिकार लोगों को गोल्डन ऑवर के भीतर तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करके उनका जीवन बचाना है।
योजना के तहत, कोई भी व्यक्ति जो मोटर वाहन से जुड़ी गंभीर दुर्घटना के शिकार पीड़ित को तत्काल सहायता देकर अस्पताल पहुंचाता है। ऐसे प्रत्येक जीवन रक्षक को प्रोत्साहन के रूप में प्रति घटना 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार और एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। एक व्यक्ति को एक वर्ष में अधिकतम 5 बार इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है।
राज्य स्तर के पुरस्कारों के अलावा, मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्तर के सम्मान का भी प्रावधान किया है। राज्य स्तरीय निगरानी समिति द्वारा भेजे गए प्रस्तावों में से मंत्रालय की मूल्यांकन समिति साल भर के सबसे योग्य 10 राह-वीरों का चयन करेगी। इन राष्ट्रीय विजेताओं को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।