फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   25 thousand cash purse of woman stolen in roadways bus, case registered

रोडवेज बस में महिला का 25हजार की नकदी से भरा पर्स चोरी, केस दर्ज

Sat, 10 Apr 2021 10:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
25 thousand cash purse of woman stolen in roadways bus, case registered
महिला चोर गिरोह महेंद्रगढ़ क्षेत्र में सक्रिय है। यह गिरोह बस, ऑटो में सवार महिला सवारियों को अपना निशाना बना रहा है। पिछले दो सप्ताह में ऐसे दो मामले आ चुके हैं। जगराम कालोनी की निवासी महिला सुनील देवी का महिला चोर गिरोह ने नकदी से भरा पर्स चोरी कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जगराम कालोनी निवासी महिला सुनील देवी ने बताया कि वह शुक्रवार को रोडवेज की बस में सवार होकर महेंद्रगढ़ से नारनौल जा रही थी। बस में काफी भीड़ थी। उसके पीछे दो महिलाएं खड़ी थी। सुनील देवी ने बताया कि उसने अपना पर्स अपने बैग में रखा हुआ था। पीछे खड़ी दोनों महिलाओं ने भीड़ का फायदा उठाकर उसका पर्स चोरी कर लिया। सुनील देवी ने बताया कि उसके पर्स में 25 हजार रुपये की नकदी, एटीएम कार्ड, आर्मी कैंटीन कार्ड सहित कई अन्य जरूरी कागजात थे। महिला सुनील देवी की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इससे पहले 23 मार्च को गांव भगड़ाना निवासी गीता ऑटो में सवार होकर महेंद्रगढ़ से अपने गांव भगड़ाना जा रही थी। ऑटो में सवार दो युवतियों ने उसकी सोने की चैन चुुरा ली। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed