{"_id":"64b2f5297897a3964c055914","slug":"25-johads-and-ponds-of-satnali-area-will-be-filled-soon-by-connecting-them-with-canal-bijendra-singh-narnol-news-c-203-1-sroh1012-1576-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतनाली क्षेत्र के 25 जोहड़ों व तालाबों को नहर से जोड़कर जल्द भरा जाएगा: बिजेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतनाली क्षेत्र के 25 जोहड़ों व तालाबों को नहर से जोड़कर जल्द भरा जाएगा: बिजेंद्र सिंह
Sun, 16 Jul 2023 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
माधोगढ़ घाटी में पानी छोडने को लेकर अधिकारियाें से बात करते सिंचाई विभाग के चीफ इजीनियर बिजेंद
सतनाली। प्रदेश सरकार सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर बिजेंद्र नारा का माधोगढ़ घाटी पहुंचने पर खंड सतनाली की सभी पंचायतों की तरफ से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर नारा साहब ने माधोगढ़ घाटी को पाइप लाइन दबाकर पानी से भरने के प्रोजेक्ट का अवलोकन किया व सतनाली क्षेत्र के 25 जोहड़ों व तालाबों को नहर से जोड़कर जल्द भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि सतनाली क्षेत्र की विशेष मांग है कि जल्द से जल्द माधोगढ़ घाटी को माधोगढ़ डिस्ट्रीब्यूटरी से जोड़कर माधोगढ़ घाटी को नहरी पानी से भरा जाए। चीफ इंजीनियर नारा ने कहा की माधोगढ़ घाटी को पानी से भरना प्रदेश सरकार के मामला संज्ञान में है और जिस भी प्रकार से माधोगढ़ घाटी में पानी की उपलब्धता हो सकेगी उस पर विभाग काम करेगा। चीफ इंजीनियर नारा ने आगामी योजना के लिए ग्राम पंचायत डिगरोता के सरपंच के नेतृत्व में बारडा, डालनवास, माधोगढ़, गादड़वास के सरपंचों को अतिशीघ्र ही चंडीगढ़ बैठक के लिए निमंत्रण दिया। चीफ इंजीनियर ने गांव डिगरोता के 7 जोहड़ों को नहर से पाइप लाइन दबाकर पानी से भरने के लिए अंतिम स्वीकृति प्रदान करते हुए अतिशीघ्र ही इस कार्य को करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस दौरान बिजेंद्र सिंह नारा चीफ इंजीनियर, राजेश खत्री एसई, एक्सन आनंद श्योराण, एक्सन आशुतोष यादव, एक्सन अजेंद्र सुहाग, एसडीओ संजय सिंह, गांव डिगरोत से योगेश शास्त्री, डालनवास से ओमबीर, रामफल सरपंच माधोगढ़, संजीत सरपंच गादडवास, राजकुपर लांबा, राजेंद्र लाम्बा सहित अनेक समाज सेवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान बिजेंद्र सिंह नारा चीफ इंजीनियर, राजेश खत्री एसई, एक्सन आनंद श्योराण, एक्सन आशुतोष यादव, एक्सन अजेंद्र सुहाग, एसडीओ संजय सिंह, गांव डिगरोत से योगेश शास्त्री, डालनवास से ओमबीर, रामफल सरपंच माधोगढ़, संजीत सरपंच गादडवास, राजकुपर लांबा, राजेंद्र लाम्बा सहित अनेक समाज सेवी मौजूद रहे।
विज्ञापन