महेंद्रगढ़। हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रतिनिधि मंडल ने लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को निदेशालय शिक्षा सदन पंचकूला में एडिशनल डायरेक्टर सतपाल गहलोत से मुलाकात की। अधीक्षक राजीव जोली ने हेमसा संगठन के महासचिव के नाम जारी पत्र में लंबित मांगों के समाधान के लिए 20-25 दिनों का समय मांगा। हेमसा राज्य कार्यकारिणी की बैठक में विचार विमर्श के उपरांत तय समय में मांगों का समाधान नहीं किया तो 27 अक्टूबर को भारी संख्या में कर्मचारियों द्वारा निदेशालय शिक्षा सदन पंचकूला का घेराव करेंगे।
हेमसा जिला सचिव सुजान मालड़ा ने बताया कि प्रदेशभर के सैकड़ों कर्मचारी यूनियन की लंबित मांगों को लेकर निदेशालय शिक्षा सदन पंचकूला पहुंचे थे। निदेशक से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल से बातचीत का समय देने सहित अनेक समस्याओं पर विचार विमर्श किया। बैठक में हेमसा राज्य कार्यकारिणी के अनेक सदस्य, अतिरिक्त निदेशक सतपाल गहलोत, बजट अधिकारी नरेंद्र बब्ली, अधीक्षक राजीव जोली, उप अधीक्षक शकुंतला देवी मौजूद रहे।