फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   24 lakh road will be built from bus stand to Goshala road

बस स्टैंड से गोशाला रोड तक 24 लाख रुपये की लागत से बनेगी सड़क

Sun, 10 Jul 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
24 lakh road will be built from bus stand to Goshala road
गोशाला रोड पर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यांस करते राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव। - फोटो : Narnol
नारनौल। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने रविवार को बस स्टैंड से गोशाला रोड तक लगभग 24 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

इस दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि किसी भी शहर व क्षेत्र के विकास में अच्छी सड़कों का होना बहुत जरूरी है। इसलिए शहर में युद्ध स्तर पर सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। कहा कि भाजपा के सत्ता संभालने के बाद नारनौल शहर को तीन-तीन राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ा गया है। साथ ही एक गांव से दूसरे गांव को जोड़ने वाली सड़कों का भी नवीनीकरण व नई बनाने का कार्य किया है। नारनौल विधानसभा क्षेत्र के साथ लगते पड़ोसी प्रदेश राजस्थान को जोड़ने के लिए भी अनेक सड़क मार्गों का नवीनीकरण किया गया है ताकि एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में आने जाने के लिए लोगों को असुविधा का सामना ना करना पड़े। इस मौके पर नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता अंकित शर्मा, मनोज जांगडा, सत्यवान यादव, डॉ. नरेंद्र भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed