फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   24 feet long bridge could not be built even in a month, the population of 20 thousand is suffering

एक माह में भी नहीं बन पाया 24 फुट लंबा पुल, 20 हजार की आबादी को होना पड़ रहा परेशान

Fri, 04 Feb 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
24 feet long bridge could not be built even in a month, the population of 20 thousand is suffering
गांव अगिहार- झूक सड़क पर निर्माणाधीन नहर का पुल। संवाद - फोटो : Narnol
नहरी विभाग एक माह से अधिक समय में भी झूक व अगिहार गांव के बीच से गुजरने वाली महेंद्रगढ़ डिस्ट्रीब्यूटरी नहर पर 24 फुट लंबे पुल का निर्माण नहीं कर पाया है। पुल का निर्माण कार्य चलने के कारण तीन गांवों की करीब 20 हजार की आबादी को शहर से जोड़ने वाली यह सड़क एक माह से अधिक समय से बंद पड़ी है। विभाग ने नहर को पार करने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की जिससे लोगोें को परेशानी उठानी पड़ रही है। पुल निर्माण के चलते गांव अगिहार, खेड़ी व तलवाना के अलावा मालड़ा की ढाणियों सहित करीब 20 हजार लोगों को शहर आने के लिए 10 से 15 किलोमीटर दूरी अधिक तक करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

एक जनवरी से शुरू हुुआ है काम
एक जनवरी को पुल निर्माण के लिए पुराने पुल को तोड़ा गया था। इसके बाद कुछ समय के लिए नहरी विभाग द्वारा मिट्टी डलवाकर सड़क मार्ग को सुचारु रखा गया था, लेकिन नहर में पानी छोड़ने के बाद मिट्टी को भी हटा दी गई, जिससे यह सड़क पूरी तरह से शहर से कट गई। सड़क बंद होने के कारण गांव खेड़ी, तलावाना तथा अगिहार के 20 हजार लोगों को महेंद्रगढ़ पहुंचने के लिए अन्य मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके लिए उनको 10 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

यूं बढ़ रही शहर की दूरी
गांव अगिहार के लोगों को पाथेड़ा या मालड़ा गांवों से होकर शहर आना पड़ रहा है, जिसके लिए करीब 8 किलोमीटर अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। इसके अलावा गांव खेड़ी व तलवाना के ग्रामीण बवाना या धनौंदा से पाथेड़ा, बुचावास होते हुए महेंद्रगढ़ पहुंचते है, जिससे 15 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर से दो दर्जन से अधिक गांवों की पेयजल आपूर्ति होती है। 13 दिनों से पानी चलने के कारण काम बंद है। दो दिनों में पानी बंद होने के बाद एक सप्ताह में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। वैकल्पिक रास्ते के लिए पुल के दोनों ओर जगह का अभाव होने के कारण यह व्यवस्था नहीं की गई। दरियाव सिंह, जेई, नहरी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed